जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कनेक्टिविटी को एक बड़ी कामयाबी मिली है, जहां लगभग 6800 करोड़ रुपये की लागत से बन रही जोजिला टनल का अंतिम सिरा खोल दिया गया है. यह टनल लद्दाख को पूरे साल जम्मू-कश्मीर से जोड़े रखेगी, जिससे सोनमर्ग से मीनामार्ग का सफर घटकर सिर्फ 30 मिनट का रह जाएगा. इसके अलावा, जम्मू से श्रीनगर के बीच शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन सेवा ने यात्रा का समय घटाकर लगभग साढ़े चार घंटे कर दिया है, जिससे स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को काफी सुविधा हो रही है. आगामी अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद है. 3 जुलाई से शुरू होने वाली यात्रा के लिए उधमपुर और रामबन में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस ने संयुक्त मॉक ड्रिल की है. लखनपुर में फेस रिकग्निशन वाले सीसीटीवी कैमरों और यात्री सुविधा केंद्र के साथ सुरक्षा को और मजबूत किया गया है.