अगर आप BMW या MINI की नई कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है. BMW Group India ने घोषणा की है कि वह 1 जुलाई 2026 से अपनी सभी BMW और MINI कारों की कीमतों में 2 फीसदी तक बढ़ोतरी करेगी. यह बढ़ोतरी कंपनी की भारत में बिकने वाली सभी कारों पर लागू होगी, चाहे वे भारत में असेंबल की जाती हों या विदेश से आयात की जाती हों.
कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि किस मॉडल की कीमत कितनी बढ़ेगी. हालांकि अलग-अलग मॉडल पर बढ़ोतरी अलग-अलग हो सकती है. ऐसे में जुलाई के बाद BMW और MINI की कार खरीदने वाले ग्राहकों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है.
इन कारों की कीमत बढ़ेगी
BMW की भारत में असेंबल होने वाली कारों में 2 Series Gran Coupe, 3 Series Long Wheelbase, 5 Series Long Wheelbase, 7 Series, X1, X3, X5, X7, M340i और इलेक्ट्रिक iX1 Long Wheelbase शामिल हैं. इन सभी की कीमतों में बढ़ोतरी होगी.
इसके अलावा विदेश से आयात की जाने वाली BMW की i5 M60, i7, i7 M70, iX, M440i Convertible, M2 Coupe, M4 Competition, M5 और XM जैसी कारें भी 1 जुलाई से महंगी हो जाएंगी.
कंपनी ने क्या कहा
BMW Group India के प्रेसिडेंट और सीईओ Hardeep Singh Brar ने कहा कि कंपनी को भारतीय बाजार में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और ग्राहकों की मांग लगातार बनी हुई है. उन्होंने बताया कि रुपये की कीमत में गिरावट और वाहनों की ढुलाई पर बढ़ रहे खर्च के कारण कंपनी को कीमतें बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा है. उन्होंने कहा कि इस बदलाव का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता और सेवाएं देना जारी रखना है. ऐसे में जो लोग BMW या MINI खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए 1 जुलाई से पहले कार खरीदना फायदे का सौदा हो सकता है.
ये भी पढ़ें: