मिथुन साप्ताहिक राशिफल
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए ये सप्ताह काफी अच्छा जाने वाला, लेकिन उन्हें अपने सोचे हुए काम को पूरा करने के लिए आलस्य छोड़कर पूरे मनोयोग से काम करना होगा. यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश कर रहे थे तो आपके लिए यह सप्ताह गुडलक साबित होगा.
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी
सप्ताह की शुरुआत में आपकी सामाजिक गतिविधियां उच्च स्तर पर होंगी. आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. बेहतर सामाजिक संबंधों के कारण आपकी कार्य कुशलता में भी सुधार होगा. परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और दोस्तों की मदद से आपकी कार्यक्षमता बेहतरीन रहेगी. यह पूरा सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति के लिए अनुकूल रहेगा
कामकाज से जुड़े नए अवसर मिलेंगे
सप्ताह की शुरुआत में ही आपको कामकाज से जुड़े नए अवसर मिलेंगे, लेकिन भूलकर भी इसे हाथ से न जानें दें, वरना आपको बाद में पछताना पड़ सकता है. सप्ताह के मध्य में कामकाज को लेकर आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है. नौकरीपेशा लोगों पर कार्य का अतिरिक्त बोझ आ सकता है.
मकान या फिर किसी सामान की मरम्मत में ज्यादा धन खर्च हो सकता है. छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अचानक से घर-परिवार और कामकाज से जुड़े कुछ बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं.
लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग
आपको लंबी या छोटी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है. यात्रा सुखद एवं मनचाही सफलता देने वाली साबित होगी. सप्ताह के अंत में आपको अप्रत्याशित रूप से धन लाभ होगा. हालांकि धनागम के साथ व्यय का योग भी बना हुआ है. परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को सुखद समाचार मिल सकता है.
वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा
प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ साबित होगा. लव पार्टनर के साथ आपकी बढ़िया ट्यूनिंग बनी रहेगी. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा.
योजनाएं सफल होंगी
स्थाई संपत्ति से लाभ के आसार हैं. आपकी योजनाएं सफल होंगी. नए कार्य के अवसर प्राप्त होंगे. गुरु एवं शुक्रवार को बेहतर कार्य कर पाएंगे एवं प्रशंसा होगी. आप कुछ जगह पर आय के मौके गंवा सकते हैं.
शेयर बाजार में निवेश के नए अवसर प्राप्त होंगे
सप्ताह के मध्य में आप मानसिक दबाव और तनाव का अनुभव करेंगे, इसका कारण आपकी पारिवारिक संपत्ति का मामला होगा. सप्ताह के शेष भाग में स्व-शिक्षा के विस्तार, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, बेहतर भावनात्मक संबंधों के विकास, मनोरंजन के बेहतर साधन और शेयर बाजार में निवेश के नए अवसर प्राप्त होंगे.
इस हफ्ते का उपाय
प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर चालीसा का पाठ और 'ॐ बुं बुधाय नमः' का जप करें.