सिंह मासिक राशिफल दिसंबर 2022
सिंह मासिक राशिफल दिसंबर 2022
साल 2022 का अंतिम महीना दिसंबर शुरू हो रहा है. ऐसे में सिंह राशि के जातक यह जानना चाह रहे होंगे कि उनके लिए यह महीना कैसा रहने वाला है. क्या साल का अंतिम महीना सिंह राशि के जातकों के लिए भाग्य खोलने वाला है. क्या इस महीने सारे बिगड़े काम बन जाएंगे. सेहत कैसा रहेगा. आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी. पारिवारिक माहौल कैसा रहने वाला है. प्रेम सबंध कैसा रहेगा. विस्तार से जानेंगे सब. साथ ही जानेंगे महाउपाय भी ताकि बिगड़ते हुए चीजों को अपने पक्ष में किया जा सके.
सेहत का रखें ख्याल
इस माह सेहत के मामलों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है. छोटी मोटी दिक्कतें परेशान कर सकती है जिसको बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें. थोड़ी सी भी लापरवाही छोटी बीमारी को बढ़ा सकती है. सिंह राशि के जातक इस माह अपनी दिनचर्या को ठीक करें. अपने खानपान का ध्यान रखें. बाहर के खाने से परहेज करें. इस महीने आपको पेट से संबंधित समस्या हो सकती है. इसके साथ ही आंखों की समस्या भी परेशान कर सकती है.
धन के मामलों में बरतनी होगी सावधानी
इस महीने सिंह राशि के जातकों को आर्थित मामलों में सावधानी बरतनी होगी. धन का आगमन पूरे महीने बढ़ा रहेगा लेकिन खर्चे भी बढ़े रहेंगे. लगातार फिजूलखर्ची से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है. हालांकि माह के मध्य से आय में वृद्धि होगी और धीरे धीरे आर्थिक स्थिति मजबूत होती जाएगी. अगर कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी. हालांकि इस बात का ख्याल रखना है कि निवेश सोच समझ कर और समझदारी पूर्वक करें.
उच्च पद की हो सकती है प्राप्ति
सिंह राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना कई मायनों में खास रहने वाला है. इस महीने जातकों की लंबे समय से चली आ रही इच्छा पूरी होगी. करियर के लिहाज से यह महीना बेहद ही महत्वपूर्ण साबित होगा. खुद को ऑफिस में विवादों से बचाना होगा. कोशिश करें कि कार्यस्थल पर होने वाले डिस्कसन में खुद को न्यूट्रल रखें . इस महीने नौकरी में अगर आप कड़ी मेहनत करेंगे तो उसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा. ज्योतिष के अनुसार इस महीने जातकों को उच्च पद मिल सकता है. बिजनेस करने वाले जातकों को सावधानी बरतने की जरुरत है. बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है. आपकी यह यात्रा आपके बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.
प्रेम संबंधों में आएगी मधुरता
सिंह राशि के जातकों को प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी. दिल की बात आप अपने पार्टनर से शेयर कर पाएंगे. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और कुछ उतार-चढ़ाव के बावजूद परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छे संबंध बनाए रखने में सफल रहेंगे. परिवार के सदस्यों से सहयोग प्राप्त होगा.
महाउपाय
रविवार के दिन श्वेतार्क का पौधा लगाएं और प्रतिदिन पौधे पर जल अर्पण करें. श्री आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. आवारा कुत्तों को रोजाना कुछ न कुछ खिलाएं. गुरुवार के दिन केले के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं और चने की दाल चढ़ाएं.