scorecardresearch

धन की बचत करने के लिए इस ग्रह का श्रेष्ठ होना जरूरी...जाने पैसे बचाने के उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धन की बचत का सीधा सम्बन्ध ग्रहों से होता है. डिटेल में जानें धन की बचत के लिए ज्योतिष में कौन से ग्रह जिम्मेदार होते हैं और किस स्थिति में धन की बचत नहीं हो पाती.

Advertisement
Cash Cash

कहते हैं कमाई के साथ-साथ पैसे की बचत भी बहुत मायने रखती है. अगर आप बचत नहीं करते तो आप कितना भी ज्यादा कमायें वो कम ही लगेगा. जीवन में बचत की सीख बहुत जरूरी होती है. कई बार इंसान चाह कर भी धन की बचत नहीं कर पाता. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धन की बचत का सीधा सम्बन्ध ग्रहों से होता है. आगे डिटेल में जानें धन की बचत के लिए ज्योतिष में कौन से ग्रह जिम्मेदार होते हैं और किस स्थिति में धन की बचत नहीं हो पाती.            

 कुंडली में बुध की स्थिति जान लेना जरूरी
कुंडली का छठवां भाव मुख्य रूप से धन की बचत से सम्बन्ध रखता है. इसके अलावा कुंडली का ग्यारहवां भाव आय को नियंत्रित करता है. इसलिए इस भाव को भी बचत के लिए देखना चाहिए. धन का आय-व्यय बुध से नियंत्रित होता है, इसलिए बुध की स्थिति भी यहां महत्वपूर्ण हो जाती है. शुक्र बृहस्पति और मंगल की स्थिति भी देख लें. तभी पूरी तरह से बचत का आकलन कर पाएंगे.  
 
इन स्थितियों में व्यक्ति धन की बचत सरलता से कर पाता है  
- बुध या बृहस्पति मजबूत होने पर 
- शनि के धन भाव के निकट होने पर 
- कुंडली में पृथ्वी तत्व की प्रधानता होने पर 
- घर में रसोई और तिजोरी ठीक रखने पर 
- धन के कुछ अंश का नियमित दान करने पर   

 
धन की बचत के लिए करें ये उपाय 
- सलाह लेकर एक पन्ना या पुखराज धारण करें 
- रसोई घर को साफ सुथरा रखें  
- उत्तर या पूर्व की ओर खुलने वाली आलमारी में धन रखें 
- पीले कपड़े में हल्दी बांधकर रसोई में रख दें 
- शनिवार को निर्धन को सिक्कों का दान करें