Vastu Shastra Tips for Money
Vastu Shastra Tips for Money
Dhan Prapti Ke Upay: कई लोग काफी मेहनत करते हैं, इसके बावजूद उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं आता है. यदि आपके साथ भी ऐसा है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. दरअसल, वास्तु शास्त्र में धन प्राप्ति के एक-दो नहीं बल्कि कई उपाय बताए गए हैं. आज हम आपको वास्तु शास्त्र में वर्णित 10 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें घर में रखने पर धन-दौलत में बढ़ोतरी होती है. घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. करियर में सफलता मिलती है.
घर में लगाएं तुलसी का पौधा
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है. वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को बेहत शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि घर में तुलसी का पौधा लगाने और रोज उसकी पूजा करने से घर में धन आगमन के योग बनते हैं. ऐसे में आप घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं.
घर में रखें मनी प्लांट
आप आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए अपने घर में मनी प्लांट लगा सकते हैं. वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को धन और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. ऐसी मान्यता है कि घर में हरा-भरा और स्वस्थ मनी प्लांट रखने से सकारात्मक माहौल बना रहता है और आर्थिक समृद्धि की ऊर्जा आकर्षित होती है.
घर में रखें भगवान गणेश की प्रतिमा
भगवान गणेश प्रथम पूज्य माना जाता है. वास्तु और धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक घर में भगवान गणेश की प्रतिमा या तस्वीर रखना शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि भगवान गणेश की पूजा से कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं. घर में सुख और समृद्धि आती है.
श्रीयंत्र है शुभ
श्रीयंत्र को वास्तु और धार्मिक मान्यताओं में विशेष महत्व बताया गया है. श्रीयंत्र को माता लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि घर में विधि-विधान से स्थापित श्रीयंत्र सुख, समृद्धि और आर्थिक स्थिरता लाता है. यदि घर में श्रीयंत्र रखा जा रहा है तो इसकी स्थापना और पूजा परिवार की धार्मिक परंपरा के अनुसार की जा सकती है. यदि आपकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है तो आप अपने घर में श्रीयंत्र जरूर रखें.
घर में रखें गुडलक
वास्तु शास्त्र के मुताबिक जिनके घर में गुडलक यानी सिक्कों का थैला लिए बाबा की प्रतिमा होती है, उनके घर में बहुत धन आता है. इसे धन प्राप्ति के वास्तु टिप्स में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि जिनके घर में गुडलक होता है उनके यहां कभी धन का अभाव नहीं होता है.
धातु की कामधेनु गाय
सनातन धर्म में कामधेनु गाय को मनोकामनाओं को पूरा करने वाली देवी माना गया है. वास्तु के मुताबिक जिस घर में कामधेनु गाय अपने बछड़े को दूध पिलाती हुई मुद्रा में रखी होती है, वहां कभी अन्न और धन का अभाव नहीं होता. कामधेनु गाय की प्रतिमा को उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण या पूर्व दिशा में रखना चाहिए.
धातु का कछुआ
वास्तु शास्त्र के मुताबिक कछुआ स्थिरता और धैर्य का प्रतीक होता है. घर में धातु का कछुआ रखने से घर के वातावरण में स्थिरता आती है और आर्थिक स्थिति अच्छी होती है.
क्रिस्टल बॉल और मूनगूस से मिलते हैं लाभ
ऐसी मान्यता है कि घर दरवाजे या खिड़की के ऊपर क्रिस्टल बॉल लगाने से घर में धन का आगमन होता है. मूनगूस से भी लाभ मिलता. मूनगूस सिक्कों के ऊपर बैठा होता है. इसके ऊपर एक बच्चा बैठा रहता है. माना जाता है कि इसे घर में रखने से घर में कभी धन धान्य की कमी नहीं रहती है.
नारंगी का पौधा
वास्तु शास्त्र के धन प्राप्ति के उपायों में नारंगी का पौधा लगाना बहुत शुभ माना गया है. ऐसी मान्यता है कि जिस घर में नारंगी का पौधा लगा होता है उस घर में चारों ओर से धन खिंचा चला आता है. यदि आपकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है तो तुरंत अपने घर में नारंगी का पौधा लगा दें.
घर में रखें नमक
आपको मालूम हो कि नमक का प्रयोग सिर्फ खाने में ही नहीं बल्कि कई पारंपरिक वास्तु उपायों में भी किया जाता है. वास्तु के मुताबिक नमक को नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने से जोड़ा जाता है. ऐसी मान्यता है कि नमक से घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है और धन का आगमन होता है.