scorecardresearch
Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़ 02 अक्टूबर 2022

11:09 PM IST

INDvsSA: भारत ने 16 रन से जीता मुकाबला

09:19 PM IST

राजनाथ सिंह ने अखिलेश को फोन कर जाना मुलायम सिंह का हाल

08:46 PM IST

INDvsSA: भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 238 रन का लक्ष्य

08:41 PM IST

जम्मू और कश्मीर: पुलवामा में एसपीओ जाविद अहमद डार को दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

08:37 PM IST

INDvsSA: सूर्यकुमार यादव ने 62 रन बनाकर आउट

08:24 PM IST

INDvsSA: सूर्यकुमार यादव ने 18 गेंद पर जड़ा अर्धशतक

07:59 PM IST

INDvsSA: केएल राहुल 57 रन बनाकर आउट

07:54 PM IST

INDvsSA: 24 गेंद पर केएल राहुल ने जड़ा अर्धशतक

07:37 PM IST

मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर: समाजवादी पार्टी

06:40 PM IST

दूसरा टी-20: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता, टीम इंडिया की पहले बैटिंग

04:57 PM IST

यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती

02:58 PM IST

दिल्ली: 6 साल के बच्चे की हत्या का मामला, बलि देने के लिए काटी बच्चे की गर्दन

दिल्ली के लोधी कालोनी के पास 6 साल के बच्चे की गर्दन काटने वाले दो आरोपियों को जब पुलिस ने पकड़ा तो उन्होंने जो पुलिस को बताया कि शाम को भोले बाबा ने कहा थी कि बच्चे की बलि दो. जिसके बाद उसने हत्याकांड को अंजाम दिया. 

02:50 PM IST

पकड़ा गया अलवर रेप केस का एक आरोपी

02:22 PM IST

डीके शिवकुमार को ED का समन, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 7 अक्टूबर को होना होगा पेश

01:56 PM IST

अंकिता भंडारी मामले में केदारनाथ धाम के बाजार भी बंद, यात्रियों को हो रही परेशानी

अंकिता भंडारी केस में इंसाफ की मांग के लिए कई संगठनों ने 2 अक्टूबर को उत्तराखंड बंद का आह्वाहन किया था जिसके बाद प्रदेश के कई शहरों में बंद का असर देखने को मिल रहा है.

01:04 PM IST

बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने सरकार को अपना इस्तीफा सौंपा: जगदानंद सिंह

बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने सरकार को अपना इस्तीफा सौंपा: राष्ट्रीय जनता दल के बिहार अध्यक्ष और सुधाकर के पिता जगदानंद सिंह

12:32 PM IST

इंडोनेशिया फुटबॉल स्टेडियम में हुए दंगों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 174 हुई: अधिकारी

12:31 PM IST

मुंबई एयरपोर्ट पर धमकी भरा ईमेल आने से एजेंसी अलर्ट पर

शनिवार रात को मुंबई एयरपोर्ट पर एक ईमेल आया कि इंडिगो की फ़्लाइट संख्या 6E 6045 में बम रखा है. यह फ़्लाइट रात में मुंबई से अहमदाबाद जाने वाली थी. जांच के दौरान फ़्लाइट में कुछ भी नहीं मिला जिसके बाद फ़्लाइट को रात को देरी से छोड़ा गया. मुंबई पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये ईमेल किसने किया और क्यूं किया.

11:58 AM IST

नेपाल में मानसलू बेस कैंप में हुआ भीषण हिमस्खलन

पिछले हफ्ते के बाद यह दूसरा हिमस्खलन है. पहली घटना में दो लोगों की जान गई थी.

11:36 AM IST

36वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश की कबड्डी टीम बनी चैंपियन, पहली बार जीता स्वर्ण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश कबड्डी टीम को दी बधाई. टीम के कप्तान राहुल चौधरी से फोन पर बात कर मुख्यमंत्री योगी ने पूरी टीम के खेल की सराहना की.

11:27 AM IST

उमा भारती ने शराबबंदी के खिलाफ अपना अभियान शुरू किया

पुराने भोपाल के भवानी मंदिर पहुंचकर की पूजा और आरती. इसके बाद पैदल मार्च निकालेंगी.

10:45 AM IST

पंजाब: गैंगस्टर दीपक टीनू पुलिस की हिरासत से फरार

मानसा के सीआईए स्टाफ की गिरफ्त में गैंगस्टर दीपक टीनू पुलिस की हिरासत से फरार. मानसा के सीआईए इंचार्ज अपनी प्राइवेट गाड़ी में इस गैंगस्टर को रात 11:00 बज कर 4 मिनट पर कहीं ले जा रहे थे तो वह मौका देखकर फरार हो गया.

09:39 AM IST

सक्रिय कोविड-19 मामले 38,293 से घटकर हुए 37,444: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

08:42 AM IST

बिलासपुर: शक्तिपीठ श्री नैना देवी में पलटी श्रद्धालुओं की बस, 2-3 लोगों को आई चोट

हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में नवरात्रि मेला के दौरान श्रद्धालुओं की बस सड़क पर पलटी. ये श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से माता के दर्शन के लिए आ रहे थे कि अचानक अनियंत्रित होकर बस सड़क पर पलट गई. पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है हालांकि 2--3 श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आईं हैं. 

08:21 AM IST

सीतापुर: सीरमपुर गांव के पास डीजल टैंकर पलटने से 4 लोग घायल, एक की मौत

कानपुर के बाद सीतापुर में हृदय विदारक घटना. ट्रक और डीजल भरे टैंकर की टक्कर के बाद टैंकर के पलट जाने से उस में लगी भीषण आग. 

08:01 AM IST

डमी IED रख कर मॉक ड्रिल कर रही है दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस आने वाले वाले त्योहारों को लेकर दिल्ली के तमाम इलाकों में डमी IED रख कर मॉक ड्रिल कर रही है.

06:37 AM IST

कानपुर: सड़क किनारे खंती में पलटी ट्रॉली, हादसे में 26 लोगों की मौत