11:28 PM IST
सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी का केस: समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया को कोर्ट से झटका
डीजे लखनऊ की कोर्ट ने भदौरिया को अग्रिम जमानत याचिका देने से इनकार किया. भदौरिया ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी. हरजतगंज थाने में केस दर्ज है. एक टीवी डिबेट में योगी आदित्यनाथ और उनके गुरू के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी
10:14 PM IST
8 दिसंबर को तिरुवारुर और तंजावुर जिले के स्कूल रहेंगे बंद
8 दिसंबर को तिरुवारुर और तंजावुर जिले के स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. ये फैसला बारिश के चलते लिया गया है.
07:52 PM IST
INDvsBAN : दूसरे वनडे में बांग्लादेश ने भारत को 5 रन से हराया
3 एकदिवसीय मैचों की सीरीज में बांग्लादेश ने हासिल की 2-0 की अजेय बढ़त
07:00 PM IST
दिल्ली-एनसीआर से GRAP-3 की पाबंदियों को हटाने का निर्देश
AQI में सुधार के मद्देनज़र CAQM ने दिल्ली-एनसीआर से GRAP-3 की पाबंदियों को हटाने का निर्देश दिया है. कंस्ट्रक्शन-डिमोलिशन और BS-3 पेट्रोल तथा BS-4 डीज़ल गाड़ियों पर लगा प्रतिबंध अब हट जाएगा. प्रदूषण के मद्देनज़र CAQM ने चार दिसम्बर को GRAP-3 लागू करने का आदेश जारी किया था.
06:39 PM IST
INDvsBAN : 82 रन बनाकर आउट हुए श्रेयस अय्यर, भारत को अब 100 रन से भी कम की दरकार
श्रेयस अय्यर ने 102 गेंदों की अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के भी जड़े
05:54 PM IST
INDvsBAN : श्रेयस अय्यर के 50 रन पूरे, जड़ा वनडे मैचों में 14वां अर्धशतक
05:43 PM IST
INDvsBAN : भारत के 100 रन पूरे, 4 खिलाड़ी आउट
05:42 PM IST
INDvsBAN : भारत की पारी लड़खड़ाई, कोहली (5) धवन (8) आउट हुए
05:29 PM IST
INDvsBAN : भारत का दूसरा विकेट गिरा, के एल राहुल 14 रन बनाकर आउट
इससे पहले दसवें ओवर की आखिरी गेंद पर वाशिंगटन सुंदर 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे
04:40 PM IST
दिल्ली आबकारी नीति घोटाला: अदालत ने अमित अरोड़ा की ED रिमांड 7 दिन और बढ़ाई
03:45 PM IST
भारत-बांग्लादेश दूसरा वनडे: टीम इंडिया को मिला 272 रन का टारगेट
मेहदी हसन ने 100 रन की पारी खेली. जबकि महमुदुल्लाह ने 77 रन बनाए. वाशिंगटन सुंदर ने 3 विकेट झटके. जबकि सिराज और मलिक ने 2-2 विकेट लिए.
03:17 PM IST
प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार से सहयोग की अपेक्षा रहेगी: अरविंद केजरीवाल
03:17 PM IST
सब मिलकर दिल्ली की सफाई करेंगे : अरविंद केजरीवाल
03:16 PM IST
स्कूल, अस्पताल बनाने से भी वोट मिलते हैं : अरविंद केजरीवाल
03:11 PM IST
अब लूटपाट का सिस्टम खत्म करना है: अरविंद केजरीवाल
03:01 PM IST
दिल्ली के लोगों ने बड़ी जिम्मेदारी दी है: CM अरविंद केजरीवाल
02:53 PM IST
MCD चुनाव के नतीजों पर बोले भगवंत मान - AAP ने दिल्ली का दिल जीत लिया
02:43 PM IST
MCD के भ्रष्टाचार पर AAP ने झाड़ू चलाया, मेयर AAP का ही होगा: संजय सिंह
02:15 PM IST
AAP दफ्तर पहुंचने वाले हैं अरविंद केजरीवाल, साथ में भगवंत मान भी मौजूद
02:03 PM IST
दिल्ली: MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिला
01:20 PM IST
IndVsBan: 20 ओवर का खेल पूरा, बांग्लादेश ने 6 विकेट खोकर बनाए 71 रन
01:10 PM IST
SC ने नोटबंदी के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रखा
12:28 PM IST
IndVsBan: फील्डिंग के दौरान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लगी चोट
BCCI ने बयान जारी कर दी जानकारी, रोहित शर्मा को अंगूठे में लगी चोट स्कैन के लिए ले जाए गए. मीरपुर में भारत और बांग्लादेश के बीच खेल जा रहा है दूसरा वनडे मुकाबला.
11:59 AM IST
लखनऊ: आज से विदेश दौरे पर रवाना होंगे UP के 16 मंत्री
GIS-2023 के तहत निवेशकों को आमंत्रित कर यूपी में उद्योग के माहौल का प्रचार करेंगे. पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह कनाडा जाएंगे और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ब्रिटेन होंगे रवाना.
11:08 AM IST
IND vs BAN 2nd ODI: बांग्लादेश ने टॉस जीता, भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला
11:06 AM IST
Delhi MCD Election: अब तक AAP ने 17, बीजेपी ने 20 और कांग्रेस ने 2 सीटों पर दर्ज कराई जीत
10:29 AM IST
संसद पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, आज से शीतकालीन सत्र होगा शुरू
10:01 AM IST
मथुरा: 13 चिकित्सा अधीक्षकों के इस्तीफ़ा से प्रशासन में हड़कंप
09:39 AM IST
Delhi MCD चुनाव: रुझान में AAP को बहुमत, पार्टी मुख्यालय पर जीत की तैयारियां शुरू
09:27 AM IST
Delhi MCD चुनाव का रुझान: AAP 126, बीजेपी 117 और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे
08:51 AM IST
Delhi MCD चुनाव का रुझान: AAP 105, बीजेपी 85 और कांग्रेस 3 सीट पर आगे
08:38 AM IST
भारत की मीराबाई चानू ने विश्व चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता
08:06 AM IST
दिल्ली एमसीडी में वोटों की गिनती शुरू, थोड़ी देर में नतीजे
07:53 AM IST
सिद्धू मूसेवाला मर्डर: पंजाब पुलिस करेगी सिंगर बब्बू मान और मनप्रीत औलख से पूछताछ
07:03 AM IST
आज से शुरू हो रहा है संसद का शीतकालीन सत्र, 29 दिसंबर तक चलेगा
06:45 AM IST
इंडोनेशिया में शादी से पहले सेक्स पर लगा बैन, उल्लंघन करने पर होगी जेल
06:39 AM IST
आज आएंगे दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे, 8 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती