scorecardresearch
Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़ 15 नवंबर 2022

10:33 PM IST

दिल्ली MCD चुनाव के लिए अब तक कुल 2,585 नामांकन भरे गए

09:26 PM IST

रामपुर विधानसभा उपचुनाव: आसिम राजा होंगे समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार

आज़म खान ने की घोषणा. इसी साल रामपुर से लोकसभा उपचुनाव भी लड़ चुके हैं आसिम राजा. हेट स्पीच मामले में आज़म खान को सज़ा होने के बाद खाली हुई है रामपुर विधानसभा सीट.

09:18 PM IST

राजनीति में आने का लक्ष्य सिर्फ विधायक या मंत्री बनना नहीं होता : अमित शाह

पंचायत आजतक में बोले अमित शाह - राजनीति में आने का लक्ष्य विचारधारा और पार्टी को मजबूत करना होता है. जिससे देश को दुनिया के सर्वोच्च स्थान पर ले जाया जाए, जैसा कि मोदी जी कर रहे हैं.

09:09 PM IST

जब से हमारी पार्टी बनी तब से यूनिफॉर्म सिविल कोड हमारा मुद्दा है: अमित शाह

पंचायत आजतक में बोले अमित शाह - हमने अपने सभी घोषणा पत्र में यूनिफॉर्म सिविल कोड की बात की है.

08:53 PM IST

बीजेपी में पुराने नेता हटते हैं, नए नेता आते हैं: अमित शाह

08:45 PM IST

पंचायत आजतक में बोले अमित शाह - गुजरात में बीजेपी और कांग्रेस के बीच लड़ाई है

08:37 PM IST

पंचायत आजतक में बोले अमित शाह - गुजरात में फिर बीजेपी की सरकार बनेगी

08:35 PM IST

गुजरात चुनाव: आम आदमी पार्टी ने चार उम्मीदवारों की 17वीं सूची जारी की

08:02 PM IST

ग्रेटर नोएडा: 22 से 25 नवंबर तक गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में यूनेस्को भारत अफ्रीका हैकाथॉन होगा

ग्रेटर नोएडा में विदेश एवं शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की तरफ से आगामी 22 नवंबर से 25 नवंबर तक गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में यूनेस्को भारत अफ्रीका हैकाथॉन 2022 का आयोजन किया जाएगा. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन भी प्रस्तावित है.

06:37 PM IST

जी20: बाली में मिले पीएम मोदी और शी जिनपिंग

06:26 PM IST

मेटा के इंडिया पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर और व्हाट्सएप के कंट्री हेड ने दिया इस्तीफा

व्हाट्सएप कंट्री हेड अभिजीत बोस और भारत में मेटा के इंडिया पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर राजीव अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया है.

06:24 PM IST

19 नवंबर से 21 नवंबर तक गुजरात में रहेंगे पीएम मोदी, 8 रैलियों को करेंगे संबोधित

दक्षिण गुजरात से शुरु होगा चुनाव अभियान. सबसे पहले शनिवार शाम साढ़े सात बजे वलसाड़ में जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी. रात को वहीं रुकेंगे पीएम मोदी. अगले दिन रविवार सुबह सवा दस बजे सोमनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे. इसके बाद वरावल, धौराजी, अमरेली और बोटाड में चार चुनावी सभाएं होंगी.

वरावल में सुबह ग्यारह बजे, धौराजी में पौने एक बजे, अमरेली में दोपहर ढाई बजे और बोटाड में सवा छह बजे जन सभा होगी. इसके बाद गांधी नगर आएंगे पीएम मोदी. रात्रि विश्राम राजभवन में होगा. सोमवार फिर चुनाव अभियान पर निकलेंगे पीएम. 

सोमवार को पीएम की तीन चुनावी सभाएं होंगी. सबसे पहले दोपहर 12 बजे सुरेंद्र नगर में जनसभा. दोपहर दो बजे जंबुसार में और शाम चार बजे नवसारी में चुनावी सभा होगी.

06:14 PM IST

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक बनाए गए शिवपाल यादव

05:51 PM IST

PM मोदी की राह पर केजरीवाल: ओवैसी

05:21 PM IST

नोएडा: दो कार सवारों ने ई रिक्शा को मारी टक्कर, पुलिस ने हिरासत में लिया

04:47 PM IST

नकली दवाओं के अंतरराष्ट्रीय रैकेट का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच ने 7 लोगों को पकड़ा

03:53 PM IST

जैकलीन फर्नांडिस को जमानत मिली

03:38 PM IST

पर्यावरण के प्रति भारत अपनी जिम्मेदारी समझता है: मोदी

02:55 PM IST

UP: उपचुनाव के लिए रामपुर से आकाश सक्सेना और खतौली से राजकुमारी सैनी को बीजेपी का टिकट

02:36 PM IST

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार रघुराज शाक्य कल दाखिल करेंगे नामांकन

02:34 PM IST

गुजरात चुनाव: कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी का नाम शामिल है.

02:17 PM IST

बिहार में बढ़ाई गई जातीय जनगणना की समय सीमा, मई 2023 तक देनी होगी रिपोर्ट

01:32 PM IST

8 अरब को पार कर गई दुनिया की आबादी

01:25 PM IST

2023 में होने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपन के लिए नोवाक जोकोविच को मिलेगा वीजा

01:15 PM IST

पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ कोरोना पॉजिटिव हुए, स्थानीय मीडिया के हवाले से खबर

11:56 AM IST

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव: रघुराज सिंह शाक्य होंगे बीजेपी उम्मीदवार

11:48 AM IST

बाली: पीएम मोदी ने ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक से की मुलाकात

11:23 AM IST

श्रद्धा हत्याकांड: अब तक जंगल से शव के 13 टुकड़े बरामद

11:10 AM IST

गुजरात में बदलाव का मतलब अरविंद केजरीवाल- राघव चड्ढा

10:41 AM IST

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 474 नए मामले

09:59 AM IST

उत्तर प्रदेश में मदरसा सर्वे की रिपोर्ट आज शासन को मिल जाएगी

09:28 AM IST

आरोपी आफताब को हो फांसी की सजा- श्रद्धा के पिता

08:38 AM IST

यूक्रेन में संघर्ष विराम और डिप्लोमेसी की राह पर लौटने का रास्ता खोजना होगा- पीएम मोदी

07:39 AM IST

बाली: पीएम मोदी आज जी20 सम्मेलन में होंगे शामिल

06:49 AM IST

आज 8 अरब हो जाएगी दुनिया की आबादी

06:46 AM IST

यूएस: लोकेशन ट्रेकिंग के मामले में गूगल करेगा 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर का भुगतान