08:22 PM IST
ED ने मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे को किया गिरफ्तार
11:32 PM IST
अग्निपथ योजना को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर कल सुनवाई करेगा SC
11:31 PM IST
अरुणाचल प्रदेश की कुमी नदी में डूबने की वजह से 19 मजदूरों की मौत की आशंका
10:04 PM IST
मशहूर गजल गायक भूपिंदर सिंह का निधन
08:46 PM IST
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में आए कोविड-19 के 378 नए मामले सामने, 2 लोगों की मौत
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 378 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ 2 लोगों की मौत हुई है. वहीं 464 लोग ठीक हुए हैं.
07:56 PM IST
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में आए 1,111 नए कोविड-19 मामले, 1,474 मरीज हुए ठीक
07:46 PM IST
सुप्रीम कोर्ट में कल होगी अग्निपथ स्कीम को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई
07:43 PM IST
98.91 प्रतिशत रहा राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदाताओं का मतदान
राज्यसभा सचिवालय के नए बयान के अनुसार, 736 मतदाताओं में से 728 मतदाताओं ने अपना वोट डाला, जिसमें 719 सांसद और 9 विधायक शामिल हैं. राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदाताओं का मतदान 98.91% रहा.
07:20 PM IST
राष्ट्रपति चुनाव: 11 राज्यों में 100 फीसदी वोटिंग हुई
चुनाव आयोग के मुताबिक राष्ट्रपति चुनाव में छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, सिक्किम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 100 फीसदी मतदान हुआ.
07:14 PM IST
नेपाल : काठमांडू में भक्तों ने 3 साल बाद सुंदरीजल की बागमती नदी में लगाई डुबकी
06:29 PM IST
अमरनाथ यात्रा समाप्त होने से पहले ही पिघला शिवलिंग
05:15 PM IST
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया
बेन स्टोक्स ने ट्वीट कर दी जानकारी. कल अपना आखिरी वनडे मैच खेलेंगे स्टोक्स.
04:39 PM IST
केरल में सामने आया एक और मंकीपॉक्स का मामला, भारत में कुल मरीजों की संख्या हुई दो
03:08 PM IST
राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम रवाना
03:05 PM IST
राष्ट्रपति चुनाव : वोट डालने संसद पहुंचे सोनिया गांधी, शशि थरूर और दिग्विजय सिंह
02:40 PM IST
उपहार सिनेमा अग्निकांड: दोषी अंसल बंधुओं की अपील खारिज
सबूत नष्ट किए जाने के मामले में दोषी करार दिए जाने को चुनौती देने वाली अपील पटियाला हाउस कोर्ट ने की खारिज. सभी दोषियों की सजा से जुड़ी अर्जी पर कल दोपहर 2 बजे होगी सुनवाई, सभी दोषियों को अदालत में सशरीर मौजूद रहना होगा.
02:22 PM IST
आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम राष्ट्रपति चुनाव में वोट करने विधानसभा पहुंचे
01:25 PM IST
सीएम एकनाथ शिंदे ने मध्य प्रदेश बस हादसे में मारे गए लोगों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की
12:51 PM IST
महाराष्ट्र में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 105
11:48 AM IST
मध्य प्रदेश: नर्मदा नदी में गिरी बस, 13 लोगों की मौत
मध्य प्रदेश के धार में भीषण हादसा. इंदौर से पुणे जा रही महाराष्ट्र रोडवेज की बस नर्मदा नदी में गिरी. बस में 55 लोग थे सवार, अब तक 15 लोगों को बचाया गया. राहत और बचाव का काम जारी. लापता लोगों को ढूंढने में जुटी गोताखोरों की टीम.
11:38 AM IST
25 जुलाई को कानपुर जाएंगे पीएम मोदी, चौधरी हरमोहन सिंह यादव की पुण्यतिथि कार्यक्रम में होंगे शामिल
11:31 AM IST
President Election: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने डाला अपना वोट
11:06 AM IST
राष्ट्रपति चुनाव: पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, अनुराग ठाकुर ने डाला वोट
10:45 AM IST
महाराष्ट्र में अभी तक 64 विधायकों ने डाले वोट
09:58 AM IST
सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर अपने विधायकों के साथ पहुंचे विधानसभा, राष्ट्रपति चुनाव में एक साथ करेंगे वोट
09:18 AM IST
केरल के पूर्व वित्त मंत्री थॉमस इसाक को ED ने जारी किया नोटिस
ईडी ने केरल के पूर्व वित्त मंत्री थॉमस इसाक को नोटिस जारी किया है. उन्हें KIIFB के वित्तीय लेनदेन में कथित उल्लंघन के संबंध में 19 जुलाई को पेश होने के लिए कहा गया है.
09:08 AM IST
भारत ने पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16,935 नए मामले दर्ज किए, हुईं 51 मौतें
08:43 AM IST
संसद का मॉनसून सत्र आज से, सुबह 11 बजे प्रारंभ होगा मॉनसून सत्र
08:23 AM IST
कोडरमा: पंचखेरो डैम में डूबे कुल आठ लोगों में से निकाला गया एक शव
कोडरमा में पंचखेरो डैम में डूबे कुल आठ लोगों में से एक शव निकाला गया है, जिसकी पहचान सीताराम यादव के रूप में हुई है.
07:59 AM IST
राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग आज, सुबह 10 बजे से डाले जाएंगे वोट
07:58 AM IST
मतदान से पहले विधानसभा पहुंचे भाजपा बंगाल के मुख्य सचेतक मनोज तिग्गा
07:04 AM IST
चीन में बाढ़ से कम से कम 12 लोगों की मौत, हजारों लोगों को निकाला गया
06:51 AM IST
दाहोद: मालगाड़ी पटरी से उतरने से मुंबई-दिल्ली के बीच का रेल यातायात प्रभावित
दाहोद: मालगाड़ी पटरी से उतरने से मुंबई-दिल्ली के बीच का रेल यातायात प्रभावित हो गया है. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. रेलवे विभाग के कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं.