10:09 PM IST
दिल्ली: नई आबकारी नीति बनाने में शामिल रहे एक्साइज कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर सस्पेंड
08:55 PM IST
तीसरा वनडे: भारत ने जिम्बाब्वे को 13 रनों से हराया, तीन मैचों की सीरीज 3-0 से फतह
INDIA TOUR OF ZIMBABWE ODI SERIES 2022 : 290 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 276 रन बना सकी जिम्बाब्वे की टीम. टीम इंडिया की तरफ से आवेश खान ने झटके सबसे ज्यादा 3 विकेट.
08:33 PM IST
TET अभ्यर्थियों के विरुद्ध लाठीचार्ज का मामला, पटना ADM के खिलाफ सरकार ने दिए जांच के आदेश
08:17 PM IST
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में आए कोविड-19 के 625 नए मामले, 7 की मौत
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 625 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 1114 मरीज ठीक हुए हैं और 7 लोगों की मौत हो गई है. एक्टिव केस अब 4645 रह गए हैं.
07:58 PM IST
आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की एंट्री
07:34 PM IST
दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, गलत मीटर रीडिंग में लिप्त मीटर रीडरों और निजी कंपनी के खिलाफ FIR के आदेश
07:28 PM IST
तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में आए कोविड-19 के 591 नए मामले, एक्टिव केस हुए 5,842
06:45 PM IST
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में आए कोविड-19 के 1,183 नए मामले, 1 की मौत
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 1,183 नए कोविड-19 के मामले आए हैं. इसके साथ 1,098 मरीज ठीक हुए हैं और एक की मौत हो गई है. एक्टिव मामले बढ़कर 11,725 हो गए हैं.
06:40 PM IST
कल उज़्बेकिस्तान दौरे पर जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
06:11 PM IST
24 अगस्त को चलने वाली दूसरी रामायण यात्रा ट्रेन रद्द कर दी गई- IRCTC
24 अगस्त को चलने वाली दूसरी रामायण यात्रा ट्रेन अब यात्रियों की संख्या कम होने के कारण रद्द कर दी गई है. ये जानकारी IRCTC ने दी है.
05:21 PM IST
दिल्ली: JNU में मारपीट, कई छात्र घायल, यूनिवर्सिटी के स्टाफ पर आरोप
05:19 PM IST
केरल के कोच्चि शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश, एर्नाकुलम जिले में येलो अलर्ट जारी
05:05 PM IST
नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत का मामला, मुख्य आरोपी आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर फिर टली सुनवाई
04:28 PM IST
तीसरा वनडे: भारत ने जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए रखा 290 रनों का लक्ष्य
IND vs ZIM: भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर बनाए 289 रन.
04:23 PM IST
DC मोटर्स के दिलीप छाबड़िया की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED के सामने पेशी, पूछताछ जारी
03:52 PM IST
गुजरात में केजरीवाल बोले- कौन जानता है कि मुझे भी गिरफ्तार किया जा सकता है
03:52 PM IST
मनीष सिसोदिया का बयान- अरविंद केजरीवाल मेरे राजनीतिक गुरु हैं, उनसे कभी ग़द्दारी नहीं करूंगा
03:23 PM IST
बेरोजगारी के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर किसानों का धरना जारी
03:00 PM IST
आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने दिल्ली में पीएम मोदी से की मुलाकात
02:57 PM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया पहुंचे
राहुल गांधी 7 सितंबर से शुरू होने वाली 'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए कांस्टीट्यूशन क्लब में नागरिक समाज संगठनों और प्रमुख हस्तियों के साथ बातचीत करेंगे.
02:33 PM IST
उद्धव ठाकरे ने आज रात 8 बजे मातोश्री में डिनर पर बुलाई अपने खेमे के विधायकों की बैठक
02:06 PM IST
25 अगस्त तक आतंकवाद निरोधी अदालत में पेश होंगे इमरान खान: इस्लामाबाद उच्च न्यायालय
पाकिस्तान में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने 25 अगस्त तक इमरान खान को आतंकवाद निरोधी अदालत में पेश होने का आदेश दिया है.
01:55 PM IST
तेलंगाना: TRS MLC के. कविता करेंगी दिल्ली बीजेपी नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस
तेलंगाना: TRS MLC के. कविता दिल्ली बीजेपी नेताओं- बीजेपी सांसद परवेश वर्मा और बीजेपी के पूर्व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ मानहानि का केस करेंगी.
01:46 PM IST
TMC बीरभूम प्रमुख अनुब्रत मंडल को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल ले गई CBI, पशु तस्करी मामले में किया गिरफ्तार
01:25 PM IST
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में विकसित होंगी पांच एजुकेशनल टाउनशिप
उत्तर प्रदेश में एक ही जगह पर छात्रों का सभी प्रकार की शिक्षा व कई तरह के कौशल विकास का प्रशिक्षण देने की तैयारी हो रही है. इसके लिए अमेरिका जैसे देशों की तर्ज पर प्रदेश में एजुकेशन टाउनशिप विकसित की जाएगी.
12:34 PM IST
सुप्रीम कोर्ट ने भंग की भारतीय फुटबॉल संघ प्रशासकों की समिति
12:27 PM IST
तीसरा वनडे: भारत के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीता, किया जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला
12:23 PM IST
अगस्त महीने में डेंगू के 20 मामले आए सामने, दिल्ली में कुल मामले 189: दिल्ली नगर निगम
11:49 AM IST
मनी लॉन्ड्रिंग मामला: मुंबई की अदालत ने 5 सितंबर तक बढ़ाई शिवसेना सांसद संजय राउत की न्यायिक हिरासत
11:47 AM IST
श्रीनगर में शुरू हुई फारूक अब्दुल्ला द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक, कांग्रेस ने भी लिया हिस्सा
11:08 AM IST
किसान महापंचायत: किसानों ने हटाई जंतर मंतर पर दिल्ली पुलिस की बैरिकेडिंग
10:56 AM IST
“आप” तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI, ED के केस बंद करवा देंगे: मनीष सिसोदिया
दिल्ली के शिक्षामंत्री और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उनके पास भाजपा का संदेश आया है कि वह “आप” छोड़कर भाजपा में चले जाएं तो उनपर चल रहे सारे CBI, ED के केस बंद करवा दिए जाएंगे.
10:22 AM IST
गुजरात के लिए दिल्ली से रवाना हुए मनीष सिसोदिया
10:08 AM IST
सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज
09:16 AM IST
जल्द ही राज्यव्यापी दौरे पर जाएंगे उद्धव ठाकरे, शिंदे के गढ़ ठाणे से होगी यात्रा की शुरुआत
09:14 AM IST
विजयपुरा: भाजपा जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष बसवराज हुगरा ने लगाए थे कांग्रेस कार्यालय में सावरकर के पोस्टर
08:49 AM IST
दिल्ली: भारी पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था के बीच जंतर-मंतर पर पहुंचने लगे हैं किसान
दिल्ली: भारी पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था के बीच बेरोजगारी के खिलाफ धरना देने के लिए किसान जंतर-मंतर पर पहुंचने लगे हैं. पुलिस ने दिल्ली के गाजीपुर, सिंघू और टिकरी में तीन सीमा प्रवेश बिंदुओं पर सुरक्षा बढ़ा दी है.
08:10 AM IST
स्थानीय नायकों, स्वतंत्रता सेनानियों व स्मारकों के नाम पर रखा जाएगा सभी 23 एम्स का नाम
सरकार ने क्षेत्रीय नायकों, स्वतंत्रता सेनानियों, ऐतिहासिक घटनाओं या क्षेत्र के स्मारकों या उनकी विशिष्ट भौगोलिक पहचान के आधार पर दिल्ली सहित सभी एम्स को विशिष्ट नाम देने का प्रस्ताव तैयार किया है.
07:40 AM IST
मध्य प्रदेश: लगातार बारिश के चलते नर्मदापुरम जिले के सभी स्कूलों में आज अवकाश
मध्य प्रदेश: नर्मदापुरम जिले में लगातार बारिश के चलते जिलाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने सभी स्कूलों में आज अवकाश के आदेश दिए हैं.
07:25 AM IST
जंतर-मंतर पर हो सकता है किसान विरोध, सिंघू बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
जंतर-मंतर पर आज किसानों के विरोध के आह्वान के मद्देनजर दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.
06:37 AM IST
पाकिस्तान के पूर्व-पीएम इमरान खान हो सकते हैं गिरफ्तार
पाकिस्तान के पूर्व-पीएम इमरान खान गिरफ्तार हो सकते हैं. हालांकि, उनके गिरफ्तार होने से पहले उनकी लीगल टीम जमानत के लिए अदालत जाएगी.