10:40 PM IST
बैंकॉक-इंडिया प्लाइट की लड़ाई में शामिल लोगों के खिलाफ मामला दर्ज : ज्योतिरादित्य सिंधिया
09:58 PM IST
न्यू ईयर के मौके पर उत्तराखंड में 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक 24 घंटे खुलेंगे रेस्टोरेंट
08:18 PM IST
बेंजामिन नेतन्याहू ने इजरायल के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली
08:06 PM IST
हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर महिला कोच ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
जूनियर महिला कोच और 400 मीटर राष्ट्रीय स्तर की एथलीट है पीड़िता. खेल मंत्री संदीप सिंह ने आरोपों से किया इनकार, विपक्ष ने की मंत्री को हटाने और मामले की जांच की मांग.
06:42 PM IST
यूपी सरकार ने तय किया कोरोना टेस्ट का खर्च
प्राइवेट सेंटर पर एंटीजन टेस्ट कराने के लिए 250 रुपये, आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए 700 रुपए देने होंगे. वहीं, घर से सैंपल कलेक्ट करने के लिए 900 रुपए चुकाने होंगे.
06:28 PM IST
कश्मीर के सभी इलाकों में दोपहर से जारी है ताजा बर्फबारी
05:21 PM IST
सुरक्षित है कोविड बूस्टर वैक्सीन: लैंसेट स्टडी
04:58 PM IST
भारत ने एंटी शिप वर्ज़न वाली ब्रह्मोस मिसाइल का किया सफल परीक्षण
सुखोई 30 से दागे जाने के बाद समंदर में टारगेट को किया ध्वस्त, 400 किलोमीटर की मारक क्षमता
04:32 PM IST
लाहौल और स्पीति घाटी में बर्फबारी शुरू, पर्यटकों को बर्फीले इलाकों में न जाने की सलाह
गुरुवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण लाहौल और स्पीति घाटी में बर्फबारी हुई. कुल्लू पुलिस ने एक एडवाइजरी में पर्यटकों को सलाह दी है कि वे सोलांग घाटी, अटल सुरंग और सिस्सू से आगे सहित बर्फीले इलाकों में न जाएं. पुलिस ने स्थानीय प्रशासन के फैसले पर कार्रवाई करते हुए अब पर्यटकों को वापस मनाली लौटने पर मजबूर करना शुरू कर दिया है.
03:34 PM IST
अब चीन समेत 6 देशों से आने वाले यात्रियों को भरना होगा एयर सुविधा फॉर्म
नेगेटिव RT-PCR रिपोर्ट जरूरी, एक जनवरी 2023 से लागू हुआ नियम. चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से भारत आने वाले यात्रियों को प्रस्थान से पहले जरूरी आरटीपीसीआर जांच से गुजरना होगा और 1 जनवरी 2023 से एयर सुविधा पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड करनी होगी.
03:17 PM IST
UGC-NET परीक्षा 21 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी
02:28 PM IST
'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होने के लिए हमें कोई न्योता नहीं मिला: अखिलेश यादव
02:01 PM IST
झारखंड की अभिनेत्री रिया की हत्या मामले में हावड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार
रांची से कोलकाता आते वक्त रिया की एक दिन पहले रास्ते में गोली मारकर कर दी गई थी हत्या. पति पर ही है हत्या का शक, परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार. कोर्ट में पेश किया.
01:59 PM IST
पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज कराने के लिए रवाना हुए तुनिषा शर्मा की मां, मौसी और मामा
01:08 PM IST
चंदा कोचर, दीपक कोचर और वेणुगोपाल धूत को 10 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया
ICICI Loan Fraud Case: चंदा कोचर, दीपक कोचर और वेणुगोपाल धूत की हिरासत आज खत्म होने के बाद मुंबई सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया. सीबीआई ने तीनों आरोपियों की 14 दिनों की न्यायिक हिरासत मांगी, कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 10 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
12:45 PM IST
आंध्र प्रदेश: नेल्लोर में भगदड़ में मारे गए लोगों के लिए मुआवजे का एलान
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने नेल्लोर ज़िले में कल हुई भगदड़ की घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की.
12:23 PM IST
30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पश्चिम बंगाल का दौरा
12:22 PM IST
घर से रहते हैं बाहर तो रिमोट वोटिंग के जरिए अब कर सकेंगे मतदान, ECI ने बनाई प्रोटोटाइप मशीन
11:52 AM IST
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में IB मुख्यालय में हो रही है उच्च स्तरीय बैठक
11:31 AM IST
मायावती ने 30 दिसंबर 2022 को लखनऊ में बुलाई बसपा की राज्य स्तरीय बैठक
11:29 AM IST
पाकिस्तान में 40 साल की हिंदू महिला का बेरहमी से कत्ल
11:24 AM IST
5 जनवरी को मोहाली के खरड़ में होगी तुनिशा शर्मा की अंतिम अरदास
10:33 AM IST
केवल 3 महीने के लिए ही चुनी जाएगी दिल्ली की मेयर, अप्रैल में फिर होगा चुनाव
10:14 AM IST
हीरा बा की सेहत में सुधार, दो दिन में हो सकती है डिस्चार्ज: गुजरात सीएमओ
09:10 AM IST
Tunisha Suicide Case: पुलिस जांच में सहयोग नहीं कर रहा आरोपी शीजान
09:04 AM IST
खेड़ा जिले में प्लाइवुड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
08:47 AM IST
कंबोडिया में एक होटल और कैसीनो में लगी आग, 10 लोगों की मौत, 30 घायल
08:38 AM IST
लखनऊ: समाजवादी पार्टी कार्यालय में आज दोपहर 1:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे अखिलेश यादव
08:37 AM IST
UP: महराजगंज बीजेपी विधायक बन राजस्व कर्मी को फोन पर धमकाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज
07:59 AM IST
ट्विटर के डाउन होने से परेशान यूजर्स, नहीं कर पा रहे साइन इन
07:02 AM IST
चीन से आने वाले यात्रियों के संबंध में नियमों में कोई बदलाव नहीं: ऑस्ट्रेलिया
06:26 AM IST
हिमाचल में पर्यटक को परेशानी न हो: CM सुक्खू ने अधिकारियों को दिए निर्देश