scorecardresearch

IBPS PO Score Card: जान लें अपना आईबीपीएस पीओ का स्कोर, इंटरव्यू में शॉर्टलिस्ट होने के लिए जरूरी हैं ये नंबर 

IBPS PO Score Link: आईबीपीएस पीओ ने रिजल्ट जारी करने के बाद अब स्कोर भी जारी कर दिया है. बता दें, ये स्कोर इंटरव्यू में शॉर्टलिस्ट होने के लिए जरूरी होता है.

IBPS PO SCORE IBPS PO SCORE
हाइलाइट्स
  • आईबीपीएस ने स्कोर जारी कर दिया है

  • आईबीपीएस पीओ मेंस नवंबर में आयोजित होगा

इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS PO): आईबीपीएस ने शुक्रवार को मैनेजमेंट ट्रेनी पद के लिए स्कोर जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स 2022 के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट - ibps.in से आईबीपीएस पीओ स्कोर की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवारों को आईबीपीएस लॉगिन से स्कोरकार्ड तक पहुंचने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी. 

जिन उम्मीदवारों ने आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रीलिम्स परीक्षा पास कर ली है, वे मेंस परीक्षा में बैठ सकेंगे. आईबीपीएस पीओ मेंस परीक्षा 2022 नवंबर में आयोजित होने की उम्मीद है, आईबीपीएस जल्द ही तारीख जारी करेगा.  उम्मीदवारों को मेंस एग्जाम में बैठने के लिए मेंस के एडमिट कार्ड के साथ अपने आईबीपीएस पीओ प्रिलिम्स वाला एडमिट कार्ड भी लेकर जाना होगा. अपने प्रिलिम्स का स्कोर कार्ड आप नीचे दिए गए तरीके से निकाल सकते हैं. 

आईबीपीएस पीओ स्कोर कैसे देखें 

-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- ibps.in पर जाएं. 

-दिखाई देने वाले होमपेज पर, आईबीपीएस पीओ रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें. 

-अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको लॉगिन करना होगा. 

-अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर लिखें और जन्मतिथि लिखें. 

- जो डिटेल पूछी गई हैं उन्हें सबमिट करें और आईबीपीएस लॉगिन तक पहुंचें. 

-अपने स्कोर देखें और इसे सेव करें.  

-अब भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट लेकर रख लें.

गौरतलब है कि उम्मीदवारों को आईबीपीएस पीओ भर्ती के लिए आगे बढ़ने के लिए प्रिलिम्स और मेंस दोनों परीक्षा पास करनी होंगी. आईबीपीएस की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, आईबीपीएस पीओ मेंस परीक्षा में प्राप्त अंकों को इंटरव्यू  के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने और आखिरी  मेरिट लिस्ट तैयार करते समय माना जाएगा.