scorecardresearch

कान्स के आखिरी दिन ऐश्वर्या राय के लुक ने लूटी महफिल, फोटोज देख फैंस बोले- 'यही हैं रियल क्वीन'

कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या हर साल आखिरी में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाती हैं और अपनी अदा से पूरी महफिल लुट लेटी हैं. इस बार भी Cannes Film Festival 2026 में ऐश्वर्या का लुक चर्चा बटोर रहा है. उनकी व्हाइट ड्रेस और उनके आंखों में मौजूद उनका कॉन्फिडेंस पूरी महफिल लुटता नजर आया. फैंस उनके लुक से इतने प्रभावित हुए कि सोशल मीडिया पर उन्हें 'रियल क्वीन' बुलाने लगे.

Cannes Film Festival 2026 (Photo: Instagram @filmfare) Cannes Film Festival 2026 (Photo: Instagram @filmfare)

Aishwarya Rai Cannes Look 2026: हर साल की तरह इस बार भी कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के आखिरी दिनों में जब ऐश्वर्या राय रेड कार्पेट पर उतरीं, तो लोगों की नजरें बस उन्हीं पर टिक गईं. शनिवार देर रात फेस्टिवल का समापन हुआ और इसी के साथ ऐश्वर्या का फाइनल लुक सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही चर्चा बटोरनी शुरू कर दी. उनके अंदाज, कॉन्फिडेंस और स्टाइल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कान्स में उनकी मौजूदगी क्यों हमेशा खास मानी जाती है.

व्हाइट पैंटसूट में दिखा अलग अंदाज
इस बार ऐश्वर्या ने पारंपरिक लुक नहीं, बल्कि थोड़ा अलग और मॉडर्न स्टाइल चुना. वह व्हाइट पैंटसूट में रेड कार्पेट पर नजर आईं, जिसने उनके पूरे लुक को बेहद क्लासी और एलिगेंट बना दिया. सादगी और ग्लैमर का यह मेल लोगों को काफी पसंद आया. हालांकि ऐश्वर्या हमेशा अपने अंदाज से पेश करती आई हैं कि बोल्डनेश कपड़ों से नहीं बल्कि आत्मविश्वास से आती है. उनके आउटफीट के साथ-साथ लोग उनके अंदाज को भी खूब पसंद करते हैं. 

स्कार्फ ने बढ़ाई लुक की खूबसूरती
ऐश्वर्या के इस लुक की खास बात उनका फेदर लेस वाला बोआ (Boa) स्कार्फ रहा, जिसने पूरे आउटफिट में अलग ही ग्रेस जोड़ दिया. यह स्कार्फ उनके पैंटसूट के साथ बेहद खूबसूरती से मैच कर रहा था. कैमरे के सामने उनका हर पोज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. जैसे ही उनकी तस्वीरें आई, वैसे ही उनके फैंस उनकी तस्वीरें शेयर करने लगे. 

बोल्ड और खूबसूरत फैशन स्टेटमेंट
ऐश्वर्या का यह लुक काफी बोल्ड, लेकिन बेहद ग्रेसफुल है. उनके इस आउटफिट को डिजाइनर चेनी चान ने तैयार किया था. खास बात यह रही कि उन्होंने अपने लुक को जरूरत से ज्यादा हैवी नहीं रखा, बल्कि सिंपल लेकिन स्टाइलिश अंदाज में अपनाया. पैंटसूट के साथ पहनी गई डायमंड रिंग ने उनके पूरे लुक को और निखार रहा था.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

सोशल मीडिया पर फैंस ने लुटाया प्यार
जैसे ही ऐश्वर्या की तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी जमकर तारीफ शुरू कर दी. कई लोगों ने उन्हें 'कान्स फिल्म फेस्टिवल की क्वीन' तक कह दिया. फैंस का कहना था कि हर साल ऐश्वर्या अपने अंदाज से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं और इस बार भी उन्होंने निराश नहीं किया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

फिल्मों का जलवा दिखा, लेकिन अवॉर्ड नहीं मिला
इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की कुछ फिल्मों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. 'अम्मा अरियन', 'बालन: द बॉय', 'चर्डीकला', '21 सितंबर', 'शैडोज ऑफ द मूनलेस नाइट' और 'स्पिरिट ऑफ द वाइल्डफ्लावर' जैसी भारतीय फिल्मों का प्रीमियर हुआ. हालांकि, अवॉर्ड की बात करें तो भारत के हिस्से इस बार कोई बड़ी सफलता नहीं आई. फिर भी, कान्स के आखिरी दिन ऐश्वर्या राय की मौजूदगी ने भारतीय फैंस को खुश होने की एक वजह जरूर दे दी. उनका स्टाइल और आत्मविश्वास एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गया.

ये भी पढ़ें