scorecardresearch

Good News: चारधाम यात्रा के 32वें दिन तक 16 लाख 60 हज़ार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, देखें अच्छी खबरें

उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा के 32वें दिन तक 16 लाख 60 हज़ार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं. इनमें सबसे अधिक करीब सात लाख भक्त केदारनाथ पहुंचे हैं. वहीं, बाबा मदमहेश्वर के कपाट खुलने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. उज्जैन में बाबा महाकाल की भस्म आरती और पंचामृत अभिषेक किया गया. अयोध्या में गंगा दशहरा के अवसर पर राम दरबार स्थापना की पहली वर्षगांठ मनाई जाएगी, जिसके लिए 26 मई को विशेष अनुष्ठान होंगे. बढ़ती गर्मी को देखते हुए अयोध्या प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए ओआरएस, ठंडे पानी और शेड की व्यवस्था की है। रक्षा क्षेत्र में भारत को बड़ी सफलता मिली है.