scorecardresearch

Good News: इसरो को मिला गोडार्ड एस्ट्रोनॉटिक्स पुरस्कार, वायु अस्त्र 1 का सफल परीक्षण..देखें अच्छी खबरें

इसरो के चंद्रयान 3 मिशन को ऐतिहासिक लैंडिंग के लिए 2026 के गोडार्ड एस्ट्रोनॉटिक्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. अमेरिका में भारतीय दूतावास द्वारा यह पुरस्कार प्राप्त किया गया. रक्षा क्षेत्र में, राजस्थान के पोखरण और उत्तराखंड के जोशीमठ में वायु अस्त्र 1 का सफल परीक्षण हुआ, जो 100 किलोमीटर दूर स्थित लक्ष्य को भेद सकता है. वहीं, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए अब तक करीब 18 लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं. विदेश मंत्रालय द्वारा कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 1000 यात्रियों का ड्रा निकाला गया, जो जून से अगस्त तक चलेगी. राजौरी में पीर पंजाल शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन हुआ. दिल्ली में जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए कूलर लगाए गए हैं. बिहार के मुजफ्फरपुर में शाही लीची से महिलाओं को रोजगार मिल रहा है. देखिए कई अच्छी खबरें.