सात घंटे बाद बहाल हुईं फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सएप की सेवाएं
सात घंटे बाद बहाल हुईं फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सएप की सेवाएं
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook, WhatsApp, Instagram की सेवाएं मंगलवार सुबह चार बजे के बाद ही शुरू हो पाई. बता दें कि सोमवार की रात करीब 9.15 बजे (भारतीय समयानुसार) पूरी दुनिया में Facebook, WhatsApp, Instagram के सर्वर अचानक से डाउन हो गए, जिससे यूजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. करीब 6 घंटे के बाद भी यूजर्स इन तीनों प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं कर पाए.
Facebook, WhatsApp and Instagram की सेवाएं बहाल
अपने सर्विस में आए व्यवधान के लिए फेसबुक ने ट्वीट कर माफी मांगी है. ट्वीट में फेसबुक ने कहा, 'वी आर सारी'. वहीं वाट्सएप ने बताया कि इसके सर्विस की शुरुआत धीमी और सावधानीपूर्वक हो रही है. फेसबुक ने आगे कहा, 'अपने एप्स और सर्विसेज को बहाल करने में हमने पूरी मेहनत से काम किया और खुशी की बात है कि अब ये वापस आनलाइन आ गए हैं. हमारा साथ देने के लिए धन्यवाद'.
फेसबुक के शेयरों में सोमवार को 4.9 फीसदी की गिरावट आई
डाउनडेटेक्टर, जो इंटरनेट मुद्दों पर नजर रखता है, उनका कहना है कि फेसबुक आउटेज सबसे बड़ा था, जिसे दुनिया भर में 10.6 मिलियन से अधिक रिपोर्ट के साथ देखा गया था. फेसबुक के शेयरों में सोमवार को 4.9 फीसदी की गिरावट आई, जो पिछले नवंबर के बाद से उनकी सबसे बड़ी दैनिक गिरावट है और विज्ञापन मापन फर्म स्टैंडर्ड मीडिया इंडेक्स के अनुसार, आउटेज के दौरान फेसबुक को यूएस विज्ञापन राजस्व में प्रति घंटे लगभग $545,000 का नुकसान हो रहा था.
आउटेज-DNS रूटिंग जिसके कारण डाउन रहे Server
बंद का असर फेसबुक के शेयर की कीमतों पर भी पड़ा. अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक में फेसबुक की हिस्सेदारी सात फीसदी गिर गई, जिससे मार्क जुकरबर्ग की कंपनी फेसबुक की बाजार कीमत 52 हजार करोड़ रुपये घट गई.