scorecardresearch

फल और सब्जी के लिए दिल्ली का ये बाजार है सबसे साफ-सुथरा, FSSAI ने दिया सर्टिफिकेट

इस सर्टिफिकेट के लिए बाजार का एक प्री-ऑडिट किया गया था, जिसमें आईएनए फल और सब्जी बाजार के फूड बिजनेस ऑपरेटरों (FBO) का इंस्पेक्शन किया गया था. ये इंस्पेक्शन स्टेट रेगुलेटर अथॉरिटी और एफएसएसएआई पैनल में शामिल ऑडिटिंग एजेंसी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था.

Advertisement
INA Fruit Market INA Fruit Market
हाइलाइट्स
  • फूड बिजनेस ऑपरेटरों का किया गया था इंस्पेक्शन

  • रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट/लाइसेंस प्राप्त करना किसी भी बाजार के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है

दिल्ली के आईएनए फल और सब्जी बाजार को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने  'स्वच्छ और ताजे फल और सब्जी बाजार' के रूप में प्रमाणित किया है. अब यह राष्ट्रीय राजधानी का पहला बाजार बन गया है जिसे यह सर्टिफिकेट मिला है. दरअसल, एफएसएसएआई (FSSAI) के इस सर्टिफिकेट का उद्देश्य कस्टमर्स को सुरक्षित और स्वच्छ फलों और सब्जियों की उपलब्धता को बढ़ावा देकर फल और सब्जी बाजारों में क्रांति लाना है.

खाद्य सुरक्षा विभाग ने ट्वीट कर दी जानकारी  

दिल्ली सरकार के खाद्य सुरक्षा विभाग ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "आईएनए फल और सब्जी बाजार को FSSAI ‘स्वच्छ और ताजा फल और सब्जी बाजार’ सर्टिफिकेट मिला है. ऐसा सर्टिफिकेट मिलने वाला यह राजधानी का पहला बाजार बन गया है. एफएसडी टीम साउथ ईस्ट की कड़ी मेहनत की वजह से ऐसा हो पाया है.”

फूड बिजनेस ऑपरेटरों का किया गया था इंस्पेक्शन 
 
दरअसल, इस सर्टिफिकेट के लिए बाजार का एक प्री-ऑडिट किया गया था, जिसमें आईएनए फल और सब्जी बाजार के फूड बिजनेस ऑपरेटरों (FBO) का इंस्पेक्शन किया गया था. ये इंस्पेक्शन स्टेट रेगुलेटर अथॉरिटी और एफएसएसएआई पैनल में शामिल ऑडिटिंग एजेंसी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था.

इसके अनुसार, एफएसएस अधिनियम के तहत जारी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट/लाइसेंस प्राप्त करना किसी भी बाजार के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है. फूड ऑपरेटरों ने रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट/लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, उसके बाद ही खाद्य सुरक्षा विभाग, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार ने इसे जारी किया है. 

इसकी प्रक्रिया की बात करें, तो पहले एफबीओ ने ऑन-लाइन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट/ लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था,  इसके बाद अंतिम ऑडिट एफएसएसएआई के पैनल वाली ऑडिटिंग एजेंसी द्वारा किया गया था. 

ये भी पढ़ें