scorecardresearch

Indian Railways: अब इन 52 स्टेशनों पर रेलवे के जनरल टिकट की बुकिंग करेंगे प्राइवेट कर्मचारी, रोजगार के बनेंगे अवसर

Indian Railways: भारतीय रेलवे की लगातार कोशिश है कि नई-नई योजनाओं को लाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया जाए. इसी कड़ी में अब रेलवे ने पूर्वोत्तर रेल के 52 स्टेशनों पर प्राइवेट कर्मचारियों को तैनात किया है. रेलवे की कोशिश है कि लोकल लेवल पर ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध किया जा सके.

Advertisement
Indian Railways News Indian Railways News

भारतीय रेलवे की लगातार कोशिश है कि नई-नई योजनाओं को लाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया जाए. इसी कड़ी में अब रेलवे ने पूर्वोत्तर रेल के 52 स्टेशनों पर प्राइवेट कर्मचारियों को तैनात किया है. रेलवे की कोशिश है कि लोकल लेवल पर ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध किया जा सके.

रेलवे की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोग रेलवे में नौकरी कर पाएं. इसके लिए रेलवे ने पूर्वोत्तर रेल के 52 स्टेशनों पर प्राइवेट कर्मचारियों को तैनात किया है. रेलवे के द्वारा एनएसजी 4,5,6 और एस जी 3 श्रेणी के तहत प्राइवेट टिकट बुकिंग एजेंट रखें जायेंगे.

लोकल लेवल पर उपलब्ध होगा रोजगार

असल में केंद्र सरकार ने एसटीबीए योजना के तहत दूर दराज के छोटे स्टेशनों पर इस प्रक्रिया को शुरू किया है. बता दें कि रेलवे में लगातार रिटायर होने के बाद जो पद खाली हो रहे, रेलवे इस नई पॉलिसी के तहत लोकल लेवल पर रोजगार उपलब्ध कराने की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है.

हालांकि, रेलवे ने 2013 में ये योजना शुरू की थी. इस योजना के तहत युवाओं को रेल के साथ जोड़ना, स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना मकसद है.

52 स्टेशनों पर निकाला गया टेंडर

पूर्वोतर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह कहते हैं कि नई व्यवस्था के तहत वाराणसी मंडल प्रशासन ने एनएसजी- 4, 5 व 6 श्रेणी के 31 स्टेशनों व जंक्शनों पर 41 एसटीबीए रखने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है. इसके अलावा सहजनवां, मगहर, गोरखपुर, कैंट, पीपीगंज, बृजमनगंज, शोहरतगढ़ और लक्ष्मीपुर सहित 52 स्टेशनों पर एसटीबीए के तहत टेंडर निकाल दिया है.

गलत जानकारी से बचें

रेलवे ने साफ किया है की ऐसा हर स्टेशन पर नहीं होगा. इसमें केवल उन स्थानों को या दूर दराज के स्टेशनों का चयन किया जाएगा, जो एसटीबीए के तहत शामिल होंगे.