इन दिनों पूरे देश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कश्मीर के पहाड़ों से लेकर मध्य प्रदेश के पठार तक, सभी ठंड के सितम से कंपकपा रहे हैं. लेकिन शीतलहर के इस प्रकोप में भी जिंदगी अपनी रफ्तार से चल रही है. सैलानी बर्फबारी के मजे ले रहे हैं तो मैदानी इलाकों में भी लोग अलाव सेंक रहे हैं. जनवरी का महीना बीतने को है लेकिन सर्दी का सितम अभी जारी है. लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि शहर-शहर ठंड का कहर अभी और सताने वाला है. देखें रिपोर्ट.
Several parts of the country are witnessing severe cold weather conditions. The temperature is continuously falling across the country especially in North India. The mountains and high-altitude areas are covered with a white sheet of snow. Watch this report.