scorecardresearch
Advertisement

Delhi में Tesla! ऐरोसिटी में खुला शोरूम, जानें मॉडल और कीमत

पिछले महीने भारतीय बाजार में टेस्ला की एंट्री हुई थी और अब मुंबई के बाद दिल्ली में भी टेस्ला का शोरूम खुल गया है. 11 अगस्त को टेस्ला ने दिल्ली के ऐरोसिटी में अपना शोरूम खोला है. देश की राजधानी दिल्ली में टेस्ला ने अपनी दो मॉडल लॉन्च किए हैं. ये मॉडल हैं रियल व्हील ड्राइव और लॉन्ग रेंज की रियल व्हील ड्राइव गाड़ी. लॉन्ग रेंज की रियल व्हील ड्राइव की रेंज लगभग 622 किलोमीटर है और इसकी कीमत ₹68,00,000 है. वहीं, रियल व्हील ड्राइव की कीमत लगभग ₹60,00,000 है और यह 400 से 450 किलोमीटर के बीच चलेगी. टेस्ला का सबसे बड़ा फोकस महाराष्ट्र और दिल्ली एनसीआर के मार्केट पर है. गुड़गांव में लगभग 32,000 स्क्वायर फीट की जगह टेस्ला को मिली हुई है, जहाँ एक्सपीरियंशियल सेंटर और सर्विस सेंटर बनाने की योजना है. ऐरोसिटी में भी 8000 स्क्वायर फीट की जगह पर शोरूम खुला है और नीचे सात चार्जिंग स्टेशन की जगह है. आने वाले समय में देखना होगा किस तरीके से कॅस्यूमर्स रियेक्ट करते हैं और गाड़ी की प्राइसिंग में लेके क्या रियेक्ट करते हैं.