scorecardresearch

Ice Cube Trick: किसी जादुई फार्मूला के कम नहीं, टॉयलेट की क्लीनिंग होगी आसान.. स्मेल भी भागेगी दूर

टॉयलेट की सफाई एक जरूरी काम है. लेकिन यह मुश्किल काम है. इसलिए इसकी सफाई को आसान बनाने के लिए हम आपको एक खास ट्रिक के बारे में जानकारी देंगे.

AI Generated Image AI Generated Image

घर की सफाई करना एक मुश्किल काम होता है. खासकर बाथरूम और टॉयलेट की सफाई में लोगों को सबसे ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. कई बार महंगे क्लीनर और तेज केमिकल इस्तेमाल करने के बाद भी टॉयलेट पूरी तरह साफ नहीं दिखता. ऊपर से एक बड़ी समस्या यह होती है कि जैसे ही लिक्विड क्लीनर डालते हैं, वह तुरंत नीचे बह जाता है और दाग-धब्बों पर ठीक से असर नहीं कर पाता.

इसी परेशानी का एक आसान और सस्ता समाधान इन दिनों काफी चर्चा में है, जिसे 'आइस क्यूब ट्रिक' कहा जा रहा है. सुनने में यह तरीका थोड़ा अलग जरूर लगता है, लेकिन सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह सफाई को काफी आसान बना सकता है.

कैसे काम करती है आइस क्यूब ट्रिक?
इस ट्रिक का तरीका बेहद आसान है. सबसे पहले करीब दो कप बर्फ के छोटे-छोटे टुकड़े लें और उन्हें सीधे टॉयलेट बाउल में डाल दें. इसके बाद ऊपर से टॉयलेट क्लीनर या सफेद सिरका डालें. अब इसे 5 से 10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें ताकि क्लीनर अच्छी तरह काम कर सके. आखिर में फ्लश कर दें.

यह तरीका इसलिए असरदार माना जाता है क्योंकि बर्फ क्लीनर को तुरंत बहने से रोकने में मदद करती है. इससे क्लीनर टॉयलेट की दीवारों पर ज्यादा देर तक टिका रहता है और गंदगी पर बेहतर असर करता है.

बर्फ करती है नेचुरल स्क्रब का काम
जब फ्लश किया जाता है, तो बर्फ के टुकड़े पानी के साथ घूमते हुए टॉयलेट की सतह से टकराते हैं. इससे हल्का रगड़ाव बनता है जो जमा गंदगी, दाग और मिनरल लेयर को ढीला करने में मदद करता है. खास बात यह है कि इससे सतह पर खरोंच भी नहीं आती और सफाई भी आसान हो जाती है.

बदबू दूर करने में भी मददगार
अगर टॉयलेट में हल्की बदबू रहती है, तो यह ट्रिक उसमें भी फायदा पहुंचा सकती है. बर्फ के साथ थोड़ा नींबू का रस या सफेद सिरका डालने से टॉयलेट ज्यादा फ्रेश महसूस होता है. यह बैक्टीरिया कम करने में भी मदद कर सकता है और बाथरूम की स्मेल को घटाता है.