watermelon juice
watermelon juice
गर्मी के मौसम में ठंडा और ताजगी से भरपूर तरबूज का जूस पीना हर किसी को पसंद होता है. आमतौर पर लोग जूस बनाने के लिए मिक्सर या जूसर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आपके पास ये मिक्सर या जूसर नहीं हैं तो भी चिंता की कोई बात नहीं है. एक आसान किचन ट्रिक की मदद से आप बिना मिक्सर और जूसर के केवल 2 मिनट में ताजा तरबूज का जूस तैयार कर सकते हैं. यह तरीका न सिर्फ आसान है बल्कि बर्तनों की सफाई का झंझट भी कम कर देता है. तो चलिए आपको बताते हैं इस ट्रिक के बारे में.
बिना ब्लेंडर के ऐसे बनाएं तरबूज का जूस
इस आसान तरीके के लिए आपको केवल एक पका हुआ मीठा तरबूज, एक छलनी और एक बर्तन या जग चाहिए.
सबसे पहले तरबूज को अच्छी तरह धो लें और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब एक गहरे बर्तन या जग के ऊपर छलनी रखें और उसमें तरबूज के टुकड़े डाल दें. इसके बाद तरबूज के टुकड़ों को उनके छिलके वाले हिस्से से पकड़कर धीरे-धीरे छलनी पर दबाएं और रगड़ें. कुछ ही सेकंड में ताजा जूस नीचे रखे बर्तन में इकट्ठा होने लगेगा, जबकि बीज छलनी में ही रह जाएंगे. इस तरह बिना किसी मशीन की मदद के आपका जूस तैयार हो जाएगा.
स्वाद बढ़ाने के लिए मिलाएं ये चीजें
तरबूज काफी मीठा और स्वादिष्ट होता है. आप इसे बर्फ के टुकड़ों के साथ सीधे भी पी सकते हैं. हालांकि स्वाद को और बेहतर बनाने के लिए कुछ चीजें मिलाई जा सकती हैं.
एक चुटकी काला नमक
ताजी पुदीने की पत्तियां
थोड़ा सा नींबू का रस
भुना हुआ जीरा पाउडर
गर्मियों में क्यों फायदेमंद है तरबूज का जूस
तरबूज का जूस गर्मियों के लिए सबसे आसान ड्रिंक्स में से एक माना जाता है. इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है. इसके अलावा इसमें कई जरूरी विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं. तरबूज का सेवन त्वचा की नमी बनाए रखने और शरीर को ठंडक पहुंचाने में सहायक हो सकता है. वहीं बाजार में मिलने वाले सॉफ्ट ड्रिंक्स और पैकेज्ड ड्रिंक की तुलना में ताजा तरबूज का जूस अधिक हल्का और स्वास्थ्य के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है.
ये भी पढ़ें: