scorecardresearch

US: वजन देख धरती के 'भगवान' ने मुकर्रर की थी मौत की तारीख, फिर 300 किलो के युवक ने ऐसे घटाया 165 केजी भार...लोग देखकर हुए हैरान 

America के 42 साल के शख्स Nicholas Kraft की वजन घटाने की तस्वीर वायरल हुई है. निकोलस ने डॉक्टर की चेतावनी के बाद अपना 165 किलो वजन घटाया है. साल 2019 में निकोलस का वजन करीब 300 किलो था.

Advertisement
निकोलस क्राफ्ट (फोटो सोशल मीडिया से) निकोलस क्राफ्ट (फोटो सोशल मीडिया से)
हाइलाइट्स
  • डॉक्टर ने 'टिक-टिक' करने वाला टाइम बम तक बता दिया था

  • निकोलस ने साल 2019 में वजन कम करने की यात्रा शुरू की थी

कहते हैं न सच्चे मन से यदि कोई व्यक्ति कुछ करने की ठान ले तो निश्चित ही उसे जीत मिलेगी. जी हां, कुछ ऐसा ही कर दिखाया है अमेरिका के मिसिसिपी में रहने वाले एक शख्स ने, जिन्होंने धरती के 'भगवान' कहे जाने वाले डॉक्टरों की मुकर्रर मौत की तारीख को भी मात दे दी है.

वजन देखकर डॉक्टरों ने कहा था, तीन से पांच साल ही तुम जी सकोगे. निकोलस क्राफ्ट ने साल 2019 में अपनी वजन कम करने की यात्रा शुरू की. उस समय उनका वजन लगभग 300 किलोग्राम था, उनके डॉक्टर ने उन्हें 'टिक-टिक' करने वाला टाइम बम तक बता दिया था.

डॉक्टर ने कहा था- 3 से 5 साल में मर जाओगे
तीन साल पहले निकोलस क्राफ्ट को उनकी जिंदगी की सबसे बुरी खबर मिली थी. निकोलस को डॉक्टर ने कहा था अगर वजन को लेकर तुम कुछ नहीं करोगे तो तीन से पांच साल के भीतर मर जाओगे. डॉक्टर की इस बात ने उनकी जिंदगी बदल दी. उन्होंने वजन घटाने को लेकर कड़ी मेहनत की.

पहले ही महीने घटाया 18 किलो वजन
हाईस्कूल में क्राफ्ट वजन 300 पाउंड (136 किलोग्राम) था. साल 2019 में क्राफ्ट का वजन 649 पाउंड (294 किलो) था. अपनी डाइट में बदलाव से उन्हें वजन कम करने में मदद मिली. डाइटिंग के पहले महीने के बाद उन्होंने 40 पाउंड (18 किलो) वजन कम किया. तभी उन्हें एहसास हुआ कि यह किया जा सकता है. निकोलस का कहना है कि अपनों के समर्थन के बिना, वह आज यहां तक नहीं पहुंच पाता जहां वह है.

आने लगे थे आत्महत्या के ख्याल
क्राफ्ट ने कहा, मेरे पास एक सपोर्ट सिस्टम था. मेरे चचेरे भाई, मेरी मां और मेरे परिवार के बाकी लोग, मेरे भाई और बहनें सबने मेरा साथ दिया. एक समय पर तो क्राफ्ट अपनी जिंदगी खत्म करने के बारे में भी सोचने लगे थे. उन्होंने कहा कि मैंने आत्महत्या के बारे में सोचा. मुझे पहले भी ऐसे ख्याल आते थे. क्राफ्ट ने कहा कि फिर मैंने अपनी दादी से बात की. वही एक हैं जिसने उन्हें नई शुरुआत के लिए प्रेरित किया.

पारिवारिक कार्यक्रमों में जाना भी बंद कर दिया था
क्राफ्ट ने कहा कि डिप्रेशन की वजह से मुझे अधिक खाने की लत लग गई थी. मुझे जितना चाहिए था उतना नहीं मिल सका. उनकी मोटापे की स्थिति के कारण शरीर में दर्द, घुटने में दर्द और सांस की तकलीफ हुई. फिर वह नियमित गाड़ी में कहीं नहीं जा पाते थे. उन्होंने अपने मोटापे के कारण पारिवारिक कार्यक्रमों में जाना और यात्रा करना भी बंद कर दिया.

फेसबुक पोस्ट में शेयर की कपड़ों की फोटो 
क्राफ्ट ने अपने फेसबुक अकाउंट से अपने कुछ पुराने कपड़ों के साथ पोस्ट किया और कहा 'यह उस वक्त हैं, जब उनका वजन उनके लिए परेशानी का सबब बना हुआ था. क्राफ्ट ने पोस्ट कर लिखा कि कभी-कभी मैं सोचता हूं कि क्या मुझे अपनी इस वजन कम करने की यात्रा के बारे में पोस्ट करनी चाहिए. एक पोस्ट में उन्होंने अपनी पहले और अब की फोटो के साथ लिखा, पहले डाइट फिर मानसिकता बदलो उसके बाद शरीर, 4.5 साल बाद भी मैं कठिन परिश्रम कर रहा हूं आत्म प्रेम सबसे अच्छा प्रेम है.

हार नहीं मानने की दी सलाह
वजन कम करने के लिए संघर्ष कर रहे लोगों के लिए क्राफ्ट ने कहा कि हार मत मानो. यदि आप अपना दिमाग किसी भी चीज़ में लगाते हैं, तो आप इसे कर सकते हैं और विश्वास करते हैं कि आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं.