Vadodara News
Vadodara News
गुजरात में वडोदरा से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. आपने अक्सर फिल्मों में दुल्हन को भागते हुए देखा होगा, लेकिन वडोदरा की गलियों में एक दुल्हन अपनी ही शादी के मुहूर्त को बचाने के लिए कार छोड़कर 'एक्टिवा' पर सवार हो गई. भारी ट्रैफिक के चलते और सड़कों पर गड्ढे के बीच शादी के मुहूर्त पर पहुंचना सबसे बड़ी चुनौती थी. ऐसी मुश्किलों में दुल्हन ने किसी अंजान आदमी के पास लिफ्ट लेकर अपनी शादी का मुहूर्त संभाला.
स्कूटी पर चल पड़ी दुल्हन-
वडोदरा में 2 दिन पहले एक वीडियो सोशियल मीडिया पर वायरल हुआ. जिसमें एक दुल्हन एक्टिवा मोपेड पर सवार होकर जा रही है. आजवां रोड विस्तार मे जहां चारों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें, धूल और सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं. जिसकी वजह से आने-जाने में काफी वक्त लगता है. इस बीच एक दुल्हन इस सड़क पर फंस गई. शादी का शुभ मुहूर्त निकलने लगा तो दुल्हन ने एक्टिवा पर सवार हो गई और शादी के मंडप में पहुंच गई.
पार्लर से निकली दुल्हन, जाम में फंस गई-
दुल्हन का नाम स्तुति सेठ है. दुल्हन स्तुति पार्लर से तैयार होकर चमचमाती कार निकली थी, लेकिन शहर के ट्रैफिक ने उसके सारे अरमानों पर पानी फेर दिया. जो रास्ता महज 15 मिनट में तय होना था, वहां स्तुति की कार 45 मिनट तक जाम में फंसी रही. बारात शादी समारोह में पहुंच चुकी थी. मुहूर्त निकला जा रहा था और फोटोशूट तो जैसे सपना बन गया. जब सब्र का बांध टूटा, तो स्तुति ने वो किया, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी.
अजनबी से ली लिफ्ट-
लहंगे और गहनों से लदी दुल्हन ने कार का दरवाजा खोला और एक अजनबी से लिफ्ट मांग ली. एक अजनबी मोपेड चालक ने भी दुल्हन स्तुति की मदद करते हुए उसे मुहूर्त के समय पर शादी के मंडप पे पहुंचा दिया था. इस दौरान दुल्हन की मां और भाई को भी बाइक पर लिफ्ट लेना पड़ा और शादी समारोह में पहुंचना पड़ा.
शादी के लिए कनाडा से भारत आई है दुल्हन-
दुल्हन स्तुति सेठ कनाडा से भारत शादी करने आई थी. उनके दूल्हे राजा भी कनाडा से यहां शादी करने आए थे. भारी ट्रैफिक के कारण दुल्हन स्तुति को मोपेड पर जाना पड़ा, जिस वजह से उनका प्री-वेडिंग फोटोशूट नहीं हो पाया.
स्तुति शेठ ने बताया कि रास्ते में खुदाई के कारण रोड वन-वे था और तीन बसें फंस गई थीं. मेरी कार हिल भी नहीं पा रही थी. मेरा पर्सनल फोटोशूट भी रह गया. आखिर में मुझे, मेरी मम्मी और भाई को अलग-अलग अजनबियों की बाइक पर बैठकर समारोह में पहुंचना पड़ा.
ये भी पढ़ें: