scorecardresearch

Amarnath Yatra की सुरक्षा तैयारी, ओमान में 24 भारतीयों का रेस्क्यू और श्रीनगर का वेस्ट टू वंडर पार्क

गुड न्यूज टुडे के इस बुलेटिन में सात सकारात्मक खबरें हैं. पहली खबर अमरनाथ यात्रा की है, जिसके लिए उधमपुर में सुरक्षा बलों ने मॉक ड्रिल कर अपनी तैयारियों को परखा है. दूसरी खबर ओमान से है, जहां मिसाइल हमले का शिकार हुए तेल टैंकर से भारतीय नौसेना और ओमान प्रशासन ने 24 भारतीय क्रू मेंबर्स का सफल रेस्क्यू किया. तीसरी खबर 27वें करगिल विजय दिवस पर शिंकुला से द्रास तक निकाली गई सेना की बाइक रैली की है. चौथी खबर श्रीनगर के पोलो ग्राउंड में बने पहले 'वेस्ट टू वंडर पार्क' की है, जहां कबाड़ से कलाकृतियां बनाई गई हैं. पांचवीं खबर दिल्ली पुलिस के समर कैंप की है, जिसमें महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं. छठी खबर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में शुरू हुए 66वें समर फेस्टिवल की है. आखिरी खबर हिसार की शिक्षिका सुमन मलिक की है, जो ईंट भट्ठे के मजदूरों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा और भोजन दे रही हैं.