scorecardresearch

बद्रीनाथ में बागेश्वर बाबा की साधना, 21 दिनों तक करेंगे विशेष पूजा

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 21 दिनों की विशेष साधना के लिए बद्रीनाथ धाम पहुंच गए हैं। यहां वे ऋषि गंगा के तट पर ध्यान और तप करेंगे। वहीं, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और अब तक 7.61 लाख से ज्यादा भक्त दर्शन कर चुके हैं। दूसरी ओर, वियतनाम के राष्ट्रपति टू लाम अपने पहले राजकीय दौरे पर भारत पहुंचे, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने उनका भव्य स्वागत किया। हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कुरुक्षेत्र से नांदेड़ के लिए विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। खेल जगत की बात करें तो आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है। इसके अलावा मनोरंजन जगत में मराठी फिल्म 'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है और जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।