scorecardresearch
Advertisement

PRAGATI 2026: AI तकनीक और रोबोटिक डॉग्स का दम... मेघालय में 13 देशों का महा-सैन्य अभ्यास 'PRAGATI' संपन्न

मेघालय के उमरोई मिलिट्री स्टेशन में 20 से 31 मई तक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास 'प्रगति 2026' का आयोजन किया गया. इस युद्धाभ्यास में भारत सहित हिंद महासागर क्षेत्र के 13 देशों के 400 से अधिक सैनिकों ने हिस्सा लिया. अभ्यास का मुख्य उद्देश्य पहाड़ी और घने जंगलों वाले क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए सामूहिक तैयारी को मजबूत करना था. सैनिकों ने आईईडी डिटेक्शन, कैजुअल्टी इवैक्यूएशन, रॉक क्राफ्ट और स्लिदरिंग जैसी तकनीकों का प्रशिक्षण लिया. इस दौरान भारतीय सेना के कैनाइन योद्धाओं के साथ-साथ आधुनिक रोबोटिक डॉग्स का भी उपयोग किया गया, जो आतंकियों की सटीक सूचनाएं जुटाने में सक्षम हैं. फिक्की और आर्मी डिजाइन ब्यूरो के सहयोग से स्वदेशी रक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें 200 किलो भार ढोने वाला अनमैन्ड व्हीकल और 15 मिनट में तैयार होने वाला पोर्टेबल पुल प्रदर्शित किया गया. यह अभ्यास क्षेत्रीय सेनाओं के बीच तकनीकी सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया था.