scorecardresearch

ज्योतिष में मोती को क्यों माना जाता है महाशक्तिशाली रत्न? जानें इसके चमत्कारी लाभ

गुड न्यूज़ टुडे के खास कार्यक्रम 'प्रार्थना और स्वीकार' में आज ज्योतिष शास्त्र के दो महत्वपूर्ण रत्नों- मोती और पन्ना के बारे में विस्तार से चर्चा की गई है। मोती को चंद्रमा का प्रमुख रत्न माना जाता है, जो मन की शांति, स्थिरता और भावनाओं को संतुलित करने में मदद करता है। इसे धारण करने से तनाव दूर होता है और माता का सुख प्राप्त होता है। हालांकि, वृष, मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ लग्न वालों को इसे पहनने से बचना चाहिए। वहीं, पन्ना बुध ग्रह का रत्न है, जो बुद्धि, वाणी और एकाग्रता को बढ़ाता है। कमजोर बुध वाले व्यक्तियों को त्वचा और धन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जिन्हें पन्ना धारण करके दूर किया जा सकता है। मेष, कर्क और वृश्चिक लग्न वालों को पन्ना नहीं पहनना चाहिए। किसी भी रत्न को धारण करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना आवश्यक है, अन्यथा इसके नकारात्मक प्रभाव भी हो सकते हैं।