scorecardresearch

T-20 WORLD CUP: स्कॉटलैंड पर भारत की धमाकेदार जीत, कप्तान कोहली को टीम ने दिया जन्मदिन का तोहफा

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने स्कॉटलैंड पर धमाकेदार जीत दर्ज की है. भारत ने स्कॉटलैंड को 8 विकेट से हरा दिया है. भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है.

Advertisement
भारत-स्कॉटलैंड मैच भारत-स्कॉटलैंड मैच
हाइलाइट्स
  • भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार

  • केएल राहुल ने 19 गेंदों में लगाई फिफ्टी, रविंद्र जडेजा ने लिए 3 विकेट

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने स्कॉटलैंड पर धमाकेदार जीत दर्ज की है. दुबई इंटरनेशनल स्टेड‍ियम में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने स्कॉटलैंड को 8 विकेट से हरा दिया. 86 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी टीम इंडिया ने महज 6.3 ओवर में जीत हासिल कर ली. इस जीत के साथ भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है.

महज 85 रनों पर सिमट गई स्कॉटलैंड की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम की पारी शुरुआत में ही लड़खड़ा गई. स्कॉटलैंड की पूरी पारी 17.4 ओवरों में 85 रन पर ही सिमट गई. भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा और पेसर मोहम्मद शमी ने 3-3 विकेट झटके. जसप्रीत बुमराह ने 10 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए जबकि रविचंद्रन अश्विन को 1 विकेट मिला.

स्कॉटलैंड की तरफ से जॉर्ज मुंसे ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए जबकि माइकल लीस्क ने 21, कैलम मैकलियोड ने 16 और मार्क वॉट ने 14 रन का योगदान दिया.

केएल राहुल ने खेली शानदार पारी
भारत की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे केएल राहुल और रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत की. केएल राहुल ने 19 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली. रोहित शर्मा ने 16 गेंदों पर 30 रन बनाए. विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने मैच को फिनिश किया. रव‍िंंद्र जडेजा को मैन ऑफ द मैच घोष‍ित किया गया. जडेजा ने चार ओवर में 15 रन देकर तीन व‍िकेट झटके. टीम इंडिया ने इस जीत के साथ कप्तान व‍िराट कोहली को जन्म‍द‍िन का तोहफा द‍िया.

न्यूजीलैंड ने नामीबिया को हराया
वर्ल्ड कप के एक अन्य मुकाबले में न्यूजीलैंड ने नामीबिया को 52 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के करीब पहुंच गया है.

ग्रुप बी में तीसरे पायदान पर पहुंची टीम इंडिया
इस जीत के साथ टीम इंडिया 4 अंकों के साथ Super 12 Group 2 में तीसरे पायदान पर पहुंच गया है. जबक‍ि पाकिस्तान इस ग्रुप में पहले और न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है. आज के प्रदर्शन के बूते टीम इंडिया का नेट रन रेट न्यूजीलैंड और अफगान‍िस्तान से बढ़‍िया हो गया है. भारत का अगला मैच नाम‍िब‍िया से होना है और उम्मीद है क‍ि टीम इंडिया एक बार फ‍िर ऐसा ही प्रदर्शन दोहराएगी. हालांक‍ि, भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के ल‍िए यह जरूरी है क‍ि अफगान‍िस्तान न्यूजीलैंड को पराज‍ित कर दे.

ये भी पढ़ें: