Team India
Team India
एक तरफ फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है तो दूसरी तरफ महिला टी20 क्रिकेट वर्ल्ड का भी आगाज हो रहा है. इस टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 12 जून से हो रहा है. इसका समापन 5 जुलाई को होगा. इस बार 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इन टीमों को 2 ग्रुपों में बांटा गया है. यह टूर्नामेंट इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा. फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स पर खेला जाएगा. टीम इंडिया के मुकाबले 14 जून से खेले जाएंगे.
महिला टी20 वर्ल्ड कप-
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से हो रहा है. इस बार 12 टीमों को 2 ग्रुपों में बांटा गया है. हर ग्रुप में 6-6 टीमें होंगी. टीम इंडिया को ग्रुप-1 में रखा गया है. ग्रुप-1 में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान और भारत की टीमें हैं. इसके अलावा बांग्लादेश और नीदरलैंड्स की टीमें शामिल हैं. जबकि ग्रुप-2 में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीमें हैं. इसके अलावा स्कॉटलैंड की टीम भी शामिल है.
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का आगाज-
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ होगा. ये मुकाबला 14 जून को होगा. यह मुकाबला बर्मिंघम में होगा. भारतीय दर्शक इस मुकाबले को शाम 7 बजे से देख सकते हैं. यह मुकाबला वर्ल्ड कप का छठा मुकाबला होगा.
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के मुकाबले-
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 14 जून को होगा. इसके बाद 17 जून को नीदरलैंड्स के साथ टीम इंडिया का मुकाबला होगा. ये मुकाबला लीड्स में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. भारत का तीसरा मुकाबला 21 जून को मैनचेस्टर में खेला जाएगा. ये मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक शाम 7 बजे से खेला जाएगा. टीम इंडिया का चौथा मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ होगा. ये मुकाबला मैनचेस्टर में शाम 7 बजे से होगा. जबकि 28 जून को लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शाम 7 बजे से मैच खेला जाएगा.
सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले-
दोनों सेमीफाइनल मुकाबले द ओवल में खेले जाएंगे. जबकि फाइनल मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा. पहला सेमीफाइनल मुकाबला 30 जून को शाम 7 बजे से खेला जाएगा. जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 2 जुलाई को रात 11 बजे से खेला जाएगा. फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को खेला जाएगा. ये मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें: