scorecardresearch
Advertisement

Asian Games में Team India ने Pakistan को 19 रनों से हराकर क्रिकेट में जीता गोल्ड मेडल

एशियाई खेलों में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 211 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो पाकिस्तान के खिलाफ पहले खेलते हुए भारत का सबसे बड़ा स्कोर है. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 192 रन ही बना सकी. इस जीत और दिन में मिले अन्य पदकों की बदौलत भारत के कुल पदकों की संख्या 81 पहुंच गई है, जिसमें 19 गोल्ड, 26 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. इसके साथ ही भारत पदक तालिका में पांचवें पायदान पर आ गया है.