US में ट्रक चलाकर कितनी कमाई होती है?

(Photos Credit:  Getty)

अमेरिका में ट्रक ड्राइवर की नौकरी को अच्छी कमाई वाली जॉब माना जाता है, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबी दूरी तक गाड़ी चलाने के लिए तैयार रहते हैं. 

इस काम में मेहनत जरूर होती है, लेकिन सैलरी भी उसी हिसाब से मिलती है, इसलिए दुनियाभर के लोग इसमें दिलचस्पी दिखाते हैं.

अमेरिका में ट्रक ड्राइवर की औसत सैलरी करीब $50,000 से $65,000 सालाना होती है. यानि भारतीय रुपये में यह लगभग 40 लाख से 55 लाख सालाना के बराबर है.

महीने के हिसाब से देखें तो ड्राइवर करीब 3 से 6 लाख तक कमा सकते हैं.

अनुभव बढ़ने के साथ कमाई $70,000 से $90,000 तक पहुंच सकती है. लंबी दूरी (OTR) चलाने वाले ड्राइवर ज्यादा कमाते हैं.

खास तरह के ट्रक जैसे टैंकर या खतरनाक सामान ढोने वाले ड्राइवर की सैलरी और ज्यादा होती है.

अमेरिका के अलग-अलग शहरों में ट्रक ड्राइवरों की सैलरी अलग-अलग होती है. न्यूयॉर्क, सैन होज़े, शिकागो और हॉस्टन में ड्राइवर अच्छा पैसा कमाते हैं.

नोट- यहां बताई गईं सभी जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है. Gnttv.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.