जब अपनी सादगी से लाखों दिलों पर राज करने लगी थीं अमृता राव

एक्ट्रेस अमृता राव का जन्म 7 जून 1981 को मुंबई में हुआ था. इनका पूरा नाम अमृता दीपक राव है. उपनाम अम्मु है.

अमृता राव हिंदी के साथ मराठी, अंग्रेजी और कोंकणी भाषाएं भी जानती हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी.

अमृता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2002 में आई फिल्म अब के बरस से की थी.

इश्क-विश्क, मैं हूं ना, विवाह, मस्ती और जॉली एल एल बी जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए मशहूर हुईं.

इश्क विश्क फिल्म के लिए अमृता राव को इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी और स्टारडस्ट अवार्ड से नवाजा गया था.

अमृता राव अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं. इनकी खूबसूरती पर एमएफ हुसैन भी फिदा हो गए थे. 

अमृता को फिल्मों में बोल्ड सीन्स करना पसंद नहीं है, ऑफर हुए बोल्ड किरदार तो आरजे अनमोल से शादी कर बसा लिया अपना घर.

अमृता राव ने साबित किया है कि फिल्मों में बिना बोल्ड सीन्स दिए भी हिट हुआ जा सकता है.

अमृता राव अब फिल्मों में भले ही बहुत कम नजर आती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.

Read Next