बीग बॉस ने बना दी इन 7 कपल्स की जोड़ी

20 Apr 2026

- by Good News Today

बीग बॉस सिर्फ ट्रॉफी का खेल नहीं, यहां कई सितारों को अपना प्यार भी मिला. कई रिश्ते शो खत्म होने के बाद टूट गए, लेकिन कुछ जोड़ियां आज भी साथ हैं.

(Photo Credit: Unsplash)

घर के झगड़ों, टास्क और ड्रामे के बीच कई दिल भी जुड़े. कुछ कपल्स ने रिश्ते को शादी तक पहुंचाया, तो कुछ आज भी साथ में खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं.

(Photo Credit: Unsplash)

बीग बॉस के घर में शुरू हुई इन लव स्टोरीज को फैंस ने भी खूब प्यार दिया. आइए जानते हैं उन 7 कपल्स के बारे में, जिनकी जोड़ी बीग बॉस ने बना दी.

करण और तेजस्वी की नजदीकियां Bigg Boss 15 के दौरान बढ़ीं और दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आई.

करण कुंद्ररा और तेजस्वी प्रकाश

Credit: Credit Instagram

प्रिंस और युविका की मुलाकात Bigg Boss 9 में हुई थी, जहां दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. बाद में दोनों ने शादी की और आज भी साथ में खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं.

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी

Credit: Credit Instagram

कीथ और रोशेल Bigg Boss 9 में एक कपल के तौर पर नजर आए थे. दोनों ने शो के बाद अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया और साल 2018 में शादी कर ली.

कीथ सिकेरा और रोशेल राव

Credit: Credit Instagram

अली और जैस्मिन पहले अच्छे दोस्त थे, लेकिन Bigg Boss 14 के दौरान उनका रिश्ता प्यार में बदल गया.

अली गोनी और जैस्मिन भसीन

Credit: Credit Instagram

Bigg Boss 13 में आसिम और हिमांशी की जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. दोनों का रिश्ता लंबे समय तक चर्चा में रहा और फैंस ने उन्हें काफी पसंद किया.

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना

Credit: Credit Instagram

एजाज और पवित्रा की शुरुआत दोस्ती से नहीं बल्कि बहसों से हुई थी. धीरे-धीरे दोनों करीब आए और शो के बाद भी रिश्ते में रहे.

एजाज खान और पवित्रा पुनिया

Credit: Credit Instagram

Bigg Boss 11 में पुनीश और बंदगी की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही थी. दोनों ने शो के बाद भी अपने रिश्ते को जारी रखा.

पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा

Credit: Credit Instagram