करीना कपूर आज भी हैं खूबसूरत, दिलकश और हसीन

कपूर परिवार की लाडली बेटी और पटौदी खानदान की बहू करीना का जन्म 21 सितंबर 1980 को मुंबई में हुआ था. वे राजकपूर की पोती और रणधीर-बबीता की बेटी हैं.

करीना कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू 19 साल की उम्र में साल 1999 में आई फिल्म रिफ्यूजी के जरिए किया था. इस फिल्म के लिए बेस्ट न्यूकमर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था.

करीना के दादा राज कपूर ने उनका नाम सिद्दीमा रखा था. मां बबीता ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान पढ़ी एक बुक एना कैरेनीना से प्रेरित होकर उनका नाम करीना रख दिया.

करीना कपूर खान के करियर की दूसरी फिल्म भी एक ब्लॉकबस्टर थी. 2001 में तुषार कपूर के साथ आई उनकी फिल्म मुझे कुछ कहना है ने धमाल मचा दिया था. 

करीना कपूर 43 साल की हो गईं हैं लेकिन वो आज भी खुद को काफी फिट रखती हैं. वह रोज रेगुलर एक्सरसाइज और योगा करती हैं. डाइट का भी बहुत ख्याल रखती हैं.

सैफ-करीना टशन फिल्म के दौरान नजदीक आए थे. सैफ ने उन्हें दो बार प्रपोज किया था. पहली बार करीना ने इनकार किया पर दूसरे प्रपोजल पर दो दिन बाद हां कह दी थी.

करीना ने 2012 में एक्टर सैफ अली खान से शादी की थी. हालांकि सैफ अली खान, करीना से लगभग 10 साल बड़े हैं लेकिन उनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी है.

करीना कपूर ने 2004 में अपनी फिल्म ऐतराज और हलचल से बॉलीवुड में अपने कलरर्ड हेयर लुक से सबको चौंका दिया था. उस वक्त कलरर्ड हेयर लुक एक नई बात थी. 

करीना साल 2008 में आई टशन मूवी में सबसे पहले बॉलीवुड में जीरो साइज फिगर लेकर आईं थीं. जिससे इंडस्ट्री में खलबली मच गई थी.

Read Next