कितने अमीर हैं निक जोनस?

(Photos Credit: Getty Images)

निक जोनस एक सिंगर हैं. वे और उनके भाई मिलकर जोनस ब्रदर्स नाम से पॉप रॉक बैंड चलाते हैं.

निक जोनस ने 2018 में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से शादी की. निक जोनस और प्रियंका की एक बेटी मालती भी है.

सिंगर होने के साथ-साथ निक जोनस एक्टर भी हैं. जुमांजी समेत कई मूवीज में काम कर चुके हैं. आइए जानते हैं निक जोनस की नेटवर्थ कितनी है?

1. रिपोर्ट्स की मानें तो निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की कुल प्रॉपर्टी 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा है. अकेले निक जोनस की नेटवर्थ 50 मिलियन डॉलर से ज्यादा है.

2. निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजिल्स में एक आलीशान बंगले में रहते हैं. इस बंगले की कीमत लगभग 166 करोड़ रुपए है.

3.  पहाड़ों के बीच बसे इस घर में 7 बेडरूम और 11 बाथरूम हैं. इसके अलावा मूवी थिएटर, जिम, वेट बार, पूल और इंडोर बास्केटबॉल कोर्ट भी है.

4. निक जोनस को लग्जरी गाड़ी काफी पसंद हैं. यही वजह है कि उनके पास कई शानदार गाड़ियों का कलेक्शन है. जिनमें मस्टैंग और थंडरबर्ड समेत कई गाड़ी शामिल हैं.

5. निक ब्रदर्स 2013 में अलग हो गए थे. 2013 में तीन भाइयों ने कमबैक किया. इसके बाद निक जोनास की नेटवर्थ डबल हो गई.

6. 2019 में हैपीनेस बिगिन्स टूर से 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई हुई. इसके अलावा निक रिएलिटी शो वॉइस के जज भी रहे.

7. निक जोनस अपने हर कॉन्सर्ट टूर से 1.5 मिलियन डॉलर कमाते हैं. निक की नेटवर्थ 50 मिलियन डॉलर से ज्यादा आंकी गई है.

Read Next