रणवीर सिंह ने 2010 में बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड में एंट्री की थी.
इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं और अपने अभिनय से बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल किया है.
लुटेरा, गुंडे और गली बॉय जैसी फिल्मों ने उन्हें अलग पहचान दिलाई और उनकी एक्टिंग को बड़े बड़े कलाकारों के बराबर आंका गया.
आज हम उनकी इसी विरासत के बारे में बात करेंगे और उनकी 5 बड़ी फिल्मों का जिक्र करेंगे.
राम लीला संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2013 में आई थी. इस फिल्म में रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते नजर आए. इस फिल्म ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया.
बाजीराव मस्तानी साल 2015 में आई संजय लीला भंसाली की यह फिल्म पेशवा बाजीराव के ऐतिहासिक किरदार पर आधारित थी, जिसमें बाजीराव, काशीबाई और मस्तानी के जीवन संघर्ष को दर्शाया गया.
पद्मावत रणवीर सिंह ने सिर्फ हीरो ही नहीं, बल्कि विलेन के किरदार में भी अपनी दमदार एक्टिंग का प्रदर्शन किया. साल 2018 में आई इस फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी के रोल में उनकी एक्टिंग की तुलना हॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों से की गई.
गली बॉय साल 2019 में आई इस फिल्म में रणवीर सिंह एक स्ट्रगलिंग आर्टिस्ट के रोल में नजर आए. फिल्म में उनकी एक्टिंग इतनी असली लगी लोगों को कि इस फिल्म के बाद उनके कई नए फैंस बन गए.
धुरंधर यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है. इस फिल्म में वह एक हाई प्रोफाइल इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं. इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है.