रश्मिका मंधाना और विजय देवरकोंडा की शादी की पहली तस्वीर आई सामने

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित स्टार Vijay Deverakonda ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट शादी की तस्वीरें शेयर की हैं.

इन तस्वीरों में वह अभिनेत्री Rashmika Mandanna के साथ शादी के बंधन में बंधते नजर आ रहे हैं.

तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई हैं और फैंस इस जोड़ी को जमकर बधाइयां दे रहे हैं.

शेयर की गई तस्वीरों में विजय और रश्मिका पारंपरिक दक्षिण भारतीय शादी के परिधान में नजर आ रहे हैं.

विजय सफेद धोती और लाल अंगवस्त्रम में बेहद हैंडसम लग रहे हैं.

वहीं रश्मिका गोल्डन ज्वेलरी और लाल-गोल्ड साड़ी में दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं.

दोनों के गले में फूलों की माला है और उनके चेहरे पर शादी की खुशी साफ झलक रही है.

तस्वीरें सामने आते ही फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है.