श्रद्धा कपूर की नई फिल्म Eetha 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार बैठी है.
Credit: shraddhakapoor
रिलीज से पहले ही फिल्म लोगों को आकर्षित कर रही है.
Credit: shraddhakapoor
करे भी क्यों न? पोस्टर में श्रद्धा कपूर का लुक बेहद क्लासीकल और कमाल का दिखाया गया है. वह पूर्णता मराठी अंदाज में नजर आ रही हैं.
Credit: shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर की फिल्म Eetha मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है. जो महाराष्ट्र की लोककला की सबसे बड़ी हस्तियों थीं.
Credit: shraddhakapoor
विठाबाई नारायणगांवकर को "तमाशा क्वीन" के नाम से जाना जाता था. उन्होंने लावणी और तमाशा कला को देशभर में नई पहचान दिलाई.
Credit: shraddhakapoor
विठाबाई का जीवन संघर्षों से भरा रहा. कला के प्रति जुनून ने उन्हें साधारण कलाकार से लोककला की पहचान बना दिया.
Credit: shraddhakapoor
विठाबाई ने अपना पूरा जीवन तमाशा और लावणी को समर्पित कर दिया. उनकी प्रस्तुतियां देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते थे.
Credit: shraddhakapoor
उनके जीवन का एक चर्चित प्रसंग यह भी रहा कि उन्होंने गर्भावस्था के अंतिम दौर में भी मंच पर प्रस्तुति दी थी.
Credit: shraddhakapoor
विठाबाई को लोककला में योगदान के लिए भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया था. उन्हें 1957 और 1990 में विशेष सम्मान प्राप्त हुए थे.
Credit: shraddhakapoor
फिल्म में विठाबाई के संघर्ष, सफलता और निजी जीवन की चुनौतियों को दिखाया जाएगा. कहानी उनके कला सफर और तमाशा जगत में योगदान पर केंद्रित है.
Credit: shraddhakapoor
फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं. फिल्म में रणदीप हुड्डा और जीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
Credit: shraddhakapoor