फिल्मी दुनिया छोड़ रहे विजय !

(Photos Credit: Unsplash)

थलापति विजय साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स में से एक हैं. उनकी हर फिल्म करोड़ों की कमाई करती है.

कहा जा रहा है थलापति विजय अपने पॉलिटिकल करियर के लिए फिल्मों से अलविदा कहने जा रहे हैं.

विजय की हाल ही में G.O.A.T. मूवी आई थी. अब उन्होंने केवीएन प्रोडक्शन से जुड़ी एक फिल्म साइन की है.

कहा जा रहा है कि थलापति विजय की 69वीं फिल्म आखिरी मूवी होगी. इसके बाद वो अपना पूरा फोकस राजनीति में करेंगे.

केवीएन प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने विजय के हिट मूवी के सीन दिखाए हैं.

विजय 69 के मेकर्स ने लिखा- हमें अनाउंस करते हुए खुशी हो रही है कि ये हमारी पहली तमिल फिल्म है. यह एक फेस्टिवल है. थलापति के लिए प्यार.

थलापति विजय ने इसी साल फरवरी में अपनी पॉलिटिकल पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम लॉन्च की थी. माना जा रहा है कि विजय 2026 में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.

उस समय विजय ने बताया था कि राजनीति में उतरने के बाद भी वो फिल्में नहीं छोड़ेंगे. अपने फैंस को एंटरटेन करते रहेंगे.

अब कयास लगाए जा रहे हैं कि थलापति विजय अपनी आखिरी मूवी करने जा रहे हैं. ये मूवी अक्तूबर 2025 में रिलीज होगी.

Read Next