इन हीरोइनों ने पहली फिल्म में मचाया धमाल, फिर रुपहले पर्दे से हो गईं गायब

ग्रेसी सिंह ने फिल्म लगान में पहली बार काम किया. यह फिल्म हिट रही. इसके बाद वे 2-3 फिल्मों में तो आईं लेकिन कमाल नहीं कर पाईं.

प्रीति झंगयानी को फिल्म मोहब्ब्तें में पसंद किया गया लेकिन इसके बाद उनकी कोई फिल्म सफल नहीं हुई.

फिल्म तेरे नाम से भूमिका चावला को सफलता मिली. इसके बाद उन्होंने कई फिल्में की लेकिन वह सफलता नहीं मिली जो पहली फिल्म से मिली थी. 

फिल्म स्वदेश से डेब्यू करने वाली गायत्री सिंह फिर किसी मूवी में नहीं दिखीं. 

संदली सिन्हा ने फिल्म तुम बिन से डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने एक-दो और फिल्में की लेकिन वह नहीं चली. 

हेजल क्राउनी ने मेरा पहला पहला प्यार से फिल्मी सफर की शुरुआत की थी लेकिन उनकी अन्य फिल्में नहीं चल पाईं.

अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों फिल्म में दिव्या खोसला के अभिनय की तारीफ की गई लेकिन इसके बाद उनकी फिल्म हिट नहीं हुई.

स्नेहा उलाल ने सलमान खान के साथ फिल्म लकी में डेब्यू किया था. फिर रुपहले पर्दे से  धीरे-धीरे गायब हो गईं.

भाग्यश्री की पहली फिल्म मैंने प्यार किया हिट हुई थी. इसके बाद उन्हें फिल्में तो मिलीं लेकिन सफलता नहीं मिली.  

Read Next