इन टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं उर्फी जावेद

उर्फी जावेद का जन्म 15 अक्टूबर, 1997 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ था.

वे अपने अजीबो गरीब फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं. अक्सर कुछ ऐसा पहनकर लोगों के बीच आती हैं, जिसे देखकर हर किसी के होश उड़ जाते हैं.

उर्फी जावेद टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं. वह टीवी सीरियल 'ऐ मेरे हमसफर' का हिस्सा थीं, जिसमें उर्फी संस्कारी बहू के रूप में नजर आई थीं.

इस सीरियल में उर्फी का लुक काफी ट्रेडिशनल था. वह लगभग हर सीन में साड़ी या सूट पहने हुए दिखी थीं.

साथ ही उन्होंने टीवी बहू की तरह मेकअप लिया हुआ था. यानी साड़ी के साथ ज्वेलरी, चूड़ियां और मेकअप उर्फी के लुक को पूरा करता था.

इस सीरियल के वीडियो यूट्यूब पर मौजूद हैं, जिसके क्लिप सोशल मीडिया पर भी वायरल होते रहते हैं.

'ए मेरे हमसफल' के अलावा भी उर्फी जावेद कई पॉपुलर सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं.

जिसमें 'चंद्र नंदिनी','मेरी दुर्गा', 'साथ फेरों की हेरा फेरी', 'बेपनाह', 'डायन', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'बड़े भैया' समेत कई सीरियल्स शामिल हैं.

Read Next