1, 2 या 3, गर्मी में कितने अंडे रोज खाना सही

(Photo Credit: Pixabay and Pexels)

अंडा खाने से सेहत को काफी लाभ मिलता है. अंडे की तासीर गर्म होती है. ऐसे में यदि आप सोच रहे हैं कि गर्मी में रोज कितने अंडे खाने चाहिए तो आप यहां जान सकते हैं.

एक अंडे में करीब 5 ग्राम तक प्रोटीन और 5 ग्राम फैट होता है . फैट मोनोसैचुरेटेड और पोलीसैचुरेटेड होता है, जिससे नुकसान नहीं फायदा होता है. 

अंडे में ओमेगा 3 फैटी एसिड, चोलिन, बायोटिन, विटामिन ए, ल्यूटिन एंटीऑक्सीडेंट्स और जेक्साथिन जैसे तत्व भी होते हैं जो हर तरह से हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं.

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक गर्मी के मौसम में एक दिन नें दो से तीन अंडे खा सकते हैं. यदि आप वर्कआउट करते हैं तो कोशिश करें अंडे का सिर्फ सफेद हिस्सा ही खाएं क्योंकि पीला हिस्सा ज्यादा गर्म होता है.

यदि सीमित मात्रा में अंडे का सेवन किया जाए तो इससे हाई कोलेस्ट्रॉल कम होता है. इससे हार्ट संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है.

गर्मी में यदि आप ज्यादा अंडों का सेवन करते हैं तो आपके शरीर को फायदा नहीं बल्कि, नुकसान होगा.

यदि आप बहुत ज्यादा अंडे खाते हैं तो इससे शरीर और पेट में गर्मी बढ़ेगी. इसकी वजह से आपको पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

गर्मी में अधिक अंडा खाने से अपच, ब्लोटिंग, गैस, कब्ज, उल्टी-दस्त जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. 

अंडा को खाने का सबसे सही तरीका इसे उबालकर खाना है. अधिक तेल और मसालों में अंडा को बनाकर नहीं खाना चाहिए.

Read Next