दूध पीने के 5 फायदे और 4 नुकसान

दूध में ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसके कारण इसे एक संपूर्ण आहार माना जाता है. दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन डी होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है.

दूध में मौजूद कैल्शियम और फॉसफोरस दांतों को मजबूत करने में सहायक होते है. दांतों में कैविटी और सड़न को रोकने में भी मदद करते हैं. दांतों की मजबूती बनाए रखने के लिए दूध का सेवन बेहद जरूरी है.

दूध में पाए जाने वाले विटामिन A, विटामिन B12, प्रोटीम और एंटीऑक्सीडेंट शरीर में होने वाली बीमारियों को रोकने में भी सहायक होते हैं. रोजाना दूध पीने से सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियां नहीं होती हैं.

 यदि आपको नींद नहीं आती और सोने में परेशानी होती है तो आप गुनगुना दूध पी सकते है. इसमें ट्रिप्टोफैन अमीनो एसिड होता है जो आपके दिमाग को शांत करने में सहायता करता है.

दूध त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होता है. दूध में पाए जाने वाले विटामिन बी12 और अन्य पोषक तत्व त्वचा को स्वस्थ, चमकदार बनाते हैं और बालों के स्वास्थ्य में भी सहायक हैं.

यदि आप फुल-फैट दूध का ज्यादा सेवन करते है तो शरीर को अत्यधिक कैलोरी मिलती है, जिससे शरीर में फैट बढ़ सकता है और मोटापे का खतरा अधिक हो सकता है.

दूध में कैल्शियम अधिक होता है. दूध अधीक पीने से शरीर में स्टोन बनने का खतरा बढ़ सकता है. यदि किसी को पहले से ही स्टोन की समस्या है तो ऐसे लोगों को दूध नहीं पीना चाहिए.

दूध अधिक पीने से हार्मोनल इंबैलेंस हो जाते हैं. इससे मुंह पर पिंपल, कील और मुहासे होने लगते हैं. अधिक दूध का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

फैटी लिवर के मरीजों को फुल क्रीम और अधिक फैट वाला दूध नहीं पीना चाहिए. दूध पीने से कुछ लोगों को पेट में भारीपन या एसिडिटी बढ़ सकती है.