30 July 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: Social media / Unsplash)
(Photo Credit: Unsplash)
सावन के व्रत में हर दिन एक जैसा फलाहार खाना कई बार बोरिंग लगने लगता है.
(Photo Credit: Unsplash)
अगर आप कम समय में स्वादिष्ट और हेल्दी कुछ बनाना चाहते हैं, तो ये 5 फलाहारी रेसिपी ट्राई कर सकते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
खास बात यह है कि इन्हें बनाने में सिर्फ 15 मिनट या उससे कम समय लगता है और ये व्रत के दौरान शरीर को जरूरी ऊर्जा भी देती हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
1. मखाना चाट घी में हल्का भुना हुआ मखाना लें. इसमें उबले आलू, सेंधा नमक, काली मिर्च, भुना जीरा, मूंगफली और नींबू का रस मिलाकर चाट तैयार करें.
(Photo Credit: Unsplash)
2. साबूदाना दही बाउल भीगे हुए साबूदाने को हल्का उबाल लें. इसमें ताजा दही, भुनी मूंगफली, सेंधा नमक और हरा धनिया मिलाएं.
(Photo Credit: Unsplash)
3. कुट्टू चीला कुट्टू के आटे में उबला आलू, हरी मिर्च, धनिया और सेंधा नमक मिलाकर घोल तैयार करें. तवे पर हल्का घी लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें.
(Photo Credit: Unsplash)
4. मखाना-पीनट एनर्जी मिक्स घी में भुने मखाने और मूंगफली में सेंधा नमक और काली मिर्च मिलाएं. यह झटपट बनने वाला स्नैक है.
(Photo Credit: Unsplash)
5. केले और दही की स्मूदी दही, केला, थोड़े से भीगे बादाम और इलायची को ब्लेंड करें. चाहें तो मिठास के लिए थोड़ा शहद मिला सकते हैं.