15 October 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: Unsplash)
(Photo Credit: Unsplash)
मेहमान आ रहे हैं? तो अब घंटों किचन में बिताने की जरूरत नहीं. 5 मिनट में बनाएं फैंसी स्नैक्स.
(Photo Credit: Unsplash)
कम सामग्री से बनाएं शानदार डिशेज. जो दिखें महंगी, लेकिन बनाने में झंझट भी नहीं होगी.
(Photo Credit: Unsplash)
चलिए बनाते हैं 7 फैंसी स्नैक्स. क्योंकि हर मेहमान हैं खास. जिन्हें खिलाएं आसान और स्वादिष्ट रेसिपी.
(Photo Credit: Unsplash)
पनीर पर दही, टिक्का मसाला और नमक लगाएं, फिर गर्म पैन में सेंकें. छोटे टुकड़ों को टूथपिक पर लगाएं और पुदीने की चटनी के साथ परोसें.
(Photo Credit: Unsplash)
छोटी कटोरियों में पहले पापड़ी डालें फिर ऊपर से फेंटा दही, मीठी चटनी और हरी चटनी डालें. सबसे अंत में सेव, अनार और चाट मसाला डालकर सजाएं.
(Photo Credit: Unsplash)
ब्रेड पर चीज, बारीक कटी शिमला मिर्च, प्याज और चाट मसाला डालें. तवे पर ढककर चीज पिघलने तक सेंकें, फिर ट्रायंगल काटें.
(Photo Credit: Unsplash)
उबले स्वीट कॉर्न में थोड़ा मक्खन, मेयोनीज, नमक और चाट मसाला मिलाएं. ऊपर से धनिया और चिली फ्लेक्स डालकर कप में सर्व करें.
(Photo Credit: Unsplash)
मशरूम में दही, तंदूरी मसाला और नमक लगाकर तैयार करें. गर्म पैन में अच्छी तरह पकाएं और ऊपर से नींबू निचोड़ें.
(Photo Credit: Unsplash)
गाढ़े दही में ब्रेड क्रम्ब्स, नमक और मसाले मिलाकर छोटे कबाब बनाएं. तवे पर थोड़ा तेल डालकर दोनों तरफ सुनहरा होने तक सेंकें.
(Photo Credit: Unsplash)
बिस्किट के चूरे में थोड़ा कंडेंस्ड मिल्क मिलाकर छोटी बॉल्स बनाएं. कोको पाउडर या कटे पिस्ते में लपेटकर ठंडा करके सर्व करें.