गर्मी में ठंडक के लिए पिएं बेल का शरब

(Photos Credit: Unsplash)

गर्मियों में शरीर को ठंडक और ऊर्जा देने के लिए बेल का शरबत खूब पिया जाता है.

ये शरबत न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. 

आयुर्वेद में बेल को ठंडक देने वाला और पाचन सुधारने वाला फल बताया गया है, इसलिए गर्मियों में इसका सेवन खास तौर पर किया जाता है. चलिए जानते हैं इसके और फायदे.

बेल का शर्बत शरीर की गर्मी को कम करता है और लू (हीट स्ट्रोक) से बचाने में मदद करता है.

यह कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं को दूर करता है और पेट को आराम देता है.

गर्मियों में शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और आपको हाइड्रेटेड रखता है. इम्यूनिटी बढ़ाता है.

इसमें मौजूद विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं.

बेल का शर्बत तुरंत एनर्जी देने में मदद करता है, जिससे थकान और कमजोरी कम होती है.