(Photo Credit: Pixabay and Pexels)
सेब में ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं. डॉक्टर भी इसे खाने के लिए सलाह देते हैं. आइए जानते हैं रोज एक सेब खाने से क्या-क्या फायदे मिलेंगे.
सेब में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है. ऐसे में सेब पाचन तंत्र को ठीक रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. हर आदमी को रोज एक सेब जरूर खाना चाहिए.
यदि आप वजन घटाना चाह रहे हैं तो सेब खाना शुरू कर दीजिए. सेब में कैलोरी की मात्रा कम होती है और यह जल्दी से पेट भर देता है, जिससे खाने की इच्छा कम होती है.
सेब में मौजूद फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स हार्ट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. रोज एक सेब खाने से रक्तचाप को नियंत्रित किया जा सकता है और हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है.
सेब में पर्याप्त मात्रा में पानी और पोषक तत्व होते हैं, जो किडनी के कार्य को सही रखते हैं. एक महीने तक रोज सेब खाने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलने में मदद मिलती है और किडनी स्वस्थ रहती है.
सेब में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हमारी त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाए रखते हैं. रोज सेब खाने से चेहरे पर ग्लो आता है और त्वचा की उम्र बढ़ने के संकेत भी धीमे होते हैं.
सेब का Glycemic Index यानी GI कम होता है. इसका मतलब है कि यह ब्लड शुगर के स्तर को जल्दी से नहीं बढ़ाता. सेब का नियमित सेवन टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है.
सेब में विटामिन C अच्छी मात्रा में होती है. यह हमारी इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करती है. रोज एक सेब खाने से शरीर की रोग प्रतिकारक क्षमता मजबूत होती है.
सेब का सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनॉइड्स आपके मस्तिष्क को मानसिक तनाव और अवसाद से लड़ने में मदद करते हैं.