रोज एक सेब खाने के जानें इतने फायदे

(Photo Credit: Pixabay and Pexels)

सेब में पोषक तत्वों की भरमार होती है. यही वजह है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ रोज एक सेब खाने की सलाह देते हैं.

सेब चबाकर खाने से लार अधिक बनती है, जो मुंह की साफ-सफाई करने के अलावा बैक्टीरिया को पनपने से भी रोकती है.

सेब खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है. सेब मोतियाबिंद, ग्लूकोमा आदि से भी बचाव करता है.

सेब खाने से खांसी में लाभ मिलता है. सेब का रस निकाल कर उसमें मिश्री मिलाकर सेवन करें.

 सेब खाने से पाचनतंत्र मजबूत होता है. सेब का सेवन करने से पेट के रोग ठीक होते हैं.

सेब खाने से प्यास खत्म होती है और आंत स्वस्थ बनते हैं. सेब में आंवयुक्त पेचिश मिटाने का गुण होता है.

याददाश्त बढ़ाने के लिए सेब का सेवन फायदेमंद होता है.

एक रिसर्च के अनुसार सेब के रोज सेवन से कैंसर के लक्षणों को दूर रखने में मदद मिलती है

सेब का सेवन वजन को कम करने में सहायता करता है. डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए सेब का सेवन लाभदायक होता है.